{"_id":"644ba30796a3225d750222c3","slug":"satsangis-stopped-administration-did-not-allow-board-to-be-removed-from-submerged-area-in-yamuna-2023-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: सत्संगियों ने प्रशासन को रोका, नहीं हटने दिए यमुना में डूब क्षेत्र से बोर्ड; वापस लौटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: सत्संगियों ने प्रशासन को रोका, नहीं हटने दिए यमुना में डूब क्षेत्र से बोर्ड; वापस लौटी पुलिस
Fri, 28 Apr 2023 04:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 28 Apr 2023 04:12 PM IST
सार
अपर नगर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ने बताया कि सत्संग सभा द्वारा यमुना में सफाई और शोध करने की बात कही जा रही है, लेकिन उनके द्वारा कोई अनुमति नहीं ली गई। न ही मौके पर सफाई और शोध जैसा काम होते मिला। उनसे बोर्ड और निर्माण हटाने को कहा, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी।
विज्ञापन
यमुना में लगे बोर्ड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में दयालबाग के पोइया घाट पर यमुना की तलहटी में राधा स्वामी सत्संग सभा पर अवैध कब्जे के आरोप लग रहे हैं। शुक्रवार को दूसरी बार नदी की तलहटी में लगे सत्संग सभा के बोर्ड, होर्डिंग हटाने गए अपर नगर मजिस्ट्रेट को सत्संगियों ने रोक दिया। पुलिस प्रशासन को वापस लौटना पड़ा। बुधवार को डीएम के आदेश पर सदर तहसील प्रशासन ने जांच के बाद नदी में लगे बोर्ड अवैध मिलने पर हटवा दिए थे। 24 घंटे में बृहस्पतिवार को सत्संगियों ने दोबारा चार पांच नए बोर्ड और गाढ़ दिए। झोपड़ी की जगह रेल के डिब्बे नुमा बंकर रख दिए हैं।
जिला प्रशासन को चुनौती मिलने के बाद शुक्रवार को डीएम नवनीत सिंह चहल ने कारवाई के लिए एसीएम प्रथम संजीव कुमार को दयालबाग भेजा था। न्यू आगरा पुलिस थाने से चुनाव के कारण पर्याप्त फोर्स नहीं मिला। मजिस्ट्रेट के पहुंचने से पहले ही पोइया घाट पर बड़ी संख्या में सत्संगी इकट्ठा हो गए। मजिस्ट्रेट ने पहुंच कर बोर्ड हटाने के लिए कहा। कई बार कहने पर भी सत्संगी नहीं माने। प्रशासन को दोबारा बोर्ड नहीं हटाने दिए। टीम वापस लौट आई। नदी पर सत्संगियों का एक महीने से दिन रात जमावड़ा है।
दोबारा बैकुंठ धाम के बोर्ड लगने के बाद से हर वक्त नदी पर सौ से डेढ़ सौ की संख्या में सत्संगयों की लाठी डंडों से लेस होकर आवाजाही रहती है। 20 25 गाड़ियां हर समय घाट पर खड़ी रहती है। अपर नगर मजिस्ट्रेट संजीव कुमार ने बताया कि सत्संग सभा द्वारा यमुना में सफाई और शोध करने की बात कही जा रही है, लेकिन उनके द्वारा कोई अनुमति नहीं ली गई। न ही मौके पर सफाई और शोध जैसा काम होते मिला। उनसे बोर्ड और निर्माण हटाने को कहा, लेकिन उन्होंने बात नहीं मानी। इस संबंध में अब डीएम साहब को अवगत करा दिया है। सत्संग सभा ने अपना पक्ष रखने के लिए जिलाधिकारी से मुलाकात की बात कही है। टीम के लौटने के बाद अपराहन 3 बजे तक जिलाधिकारी से सत्संगी मिलने नहीं आए थे।
विज्ञापन
राधास्वामी सत्संग सभा के मीडिया प्रभारी एसके नैयर का कहना है कि बोर्ड पर सभा की ओर से अपना स्वामित्व नहीं लिखा गया है। डूब क्षेत्र है। कब्जा नहीं किया है। हम यमुना की सफाई कर रहे हैं। इसके लिए किसी की अनुमति की जरूरत नहीं है। बोर्ड इसलिए लगाया है कि पता चल सके कि ये काम कौन कर रहा है। प्रशासन खनन नहीं रोका पाया। अब गलत काम करने वाले लोगों को साथ लेकर हमारा काम रोक रहे हैं। प्रशासन हमें लीगल नोटिस दे, हम उसका जवाब देंगे।