फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by marriage, a woman tried to commit suicide

Agra News: शोहदों से परेशान महिला ने की खुदकुशी की कोशिश

Sat, 28 Sep 2024 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 28 Sep 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
Troubled by marriage, a woman tried to commit suicide
शोहदों से परेशान महिला ने की खुदकुशी की कोशिश
विज्ञापन

- करहल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी किया गिरफ्तार, दूसरे साथी की तलाश
संवाद न्यूज एजेंसी

करहल। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने शोहदों की हरकत से परेशान होकर खुदकुशी की कोशिश की। परिजन ने समय पर महिला को अस्पताल ले जाकर बचा लिया। शिकायत के बाद पुलिस ने दबिश देकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। सीओ करहल ने बताया कि महिला को परेशान करने वाले आरोपी को चालान कर जेल भेजा गया है।
एक गांव निवासी एक महिला को घर से बाहर निकलते समय एक शोहदा चंद्रकेतू उर्फ तुलसी और अनुभव उर्फ अन्नू परेशान कर रहे थे। रास्ते में रोक कर अश्लील हरकतें करते थे। महिला जब भी घर से निकलती थी तो पीछा करते थे। लगातार दो महीनों से महिला आरोपियों की हरकत से परेशान हो चुकी थी। शोहदों की हरकतों से परेशान महिला ने 25 सितंबर की शाम घर के कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी करने की कोशिश की। इस दौरान परिजन कमरे में आ गए और महिला को तुरंत ही फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। जिसके चलते महिला की जान बच गई। पीड़िता ने सीओ संतोष कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र देकर शोहदों की हरकतों के बारे में बताया।
विज्ञापन

मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी ने आरोपी चंद्रकेतू उर्फ तुलसी और अनुभव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। नगला बांक मोड़ से शनिवार को आरोपी चंद्रकेतू को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने चालान कर जेल भेजा है। पुलिस दूसरे आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed