फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by her husband's illicit relationship, a woman commits suicide

Agra News: पति के अवैध संबंध से परेशान महिला ने की आत्महत्या

Sat, 09 Dec 2023 12:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 09 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Troubled by her husband's illicit relationship, a woman commits suicide
कासगंज। नगर के सहावर गेट की नलवाली गली में महिला के द्वारा आत्महत्या करने के मामले में बेटे ने अपने पिता व एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। मृत महिला के पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध थे। जिसके चलते महिला ने पति की प्रताड़ना से तंग होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पति और अवैध संबंध रखने वाली महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

सहावर गेट क्षेत्र में रहने वाली महिला रजनी गुप्ता (48) ने 6 दिसंबर की शाम आत्महत्या कर ली थी। रजनी गुप्ता को पता था कि उसके पति का किसी अन्य महिला से संबंध है। जिसका वह विरोध करती थी। पत्नी की बात मानने की बजाय आरोपी पति रजनी को मारने पीटने के साथ अन्य तरह से प्रताड़ित करता था। मनोज के पुत्र, पुत्री व परिवार के अन्य सदस्यों ने भी अवैध संबंधों को लेकर कई बार मनोज को समझाया, लेकिन उन्होंने अवैध संबंध नहीं तोड़े। इससे परेशान होकर रजनी ने आत्महत्या कर लिया। महिला के पुत्र प्रियांशु गुप्ता ने पिता मनोज और महिला के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर मनोज और महिला को गिरफ्तार कर लिया और दोनों को जेल भेजने की कार्रवाई की है। आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धाराओं में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

तीन साल से चल रहे थे अवैध संबंध
कासगंज। पत्नी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोपी पति मनोज गुप्ता के पिछले तीन वर्षों से क्षेत्र की एक महिला से अवैध संबंध चल रहे थे। इन संबंधों की जानकारी परिजनों के अलावा अन्य लोगों को भी थी, लेकिन लोगों को जानकारी होने के बावजूद मनोज और महिला ने संबंध विच्छेद नहीं किए और आपसी रिश्ते कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


- पति के एक महिला से अवैध संबंधों से तंग आकर महिला ने आत्महत्या कर ली। इस मामले में बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है।पति और महिला को जेल भेजा गया है- सुधीर कुमार, इंस्पेक्टर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed