फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Troubled by family tension, a woman committed suicide by hanging herself.

Agra News: गृहक्लेश से परेशान महिला ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 01 Feb 2025 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 01 Feb 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Troubled by family tension, a woman committed suicide by hanging herself.
मृतका सोनी पाल का फाइल फोटो। स्रोत परिजन।
किशनी। थाना क्षेत्र के गांव नगला गवे में एक महिला ने गृहक्लेश के चलते फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार की सुबह जानकारी होने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

गांव नगला गवे निवासी सोनी पाल (32) का सास से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। शुक्रवार की शाम को हुए झगड़ा शांत हो गया और सभी घर के सभी लोग खाना खाकर सोने के लिए चले गए थे। सोनी भी के साथ दूसरी मंजिल पर अपने कमरे में सोने के लिए चली गई थीं। गृह क्लेश से परेशान सोनी ने रात को कमरे के बाहर लगे कुंडे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। शनिवार को सुबह जागने पर परिजन को जानकारी हुई तो अफरा-तफरी मच गई। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मायके पक्ष के लोग भी आ गए। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस को किसी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed