{"_id":"63823cc46dfbd37ba61668aa","slug":"trophy-made-in-agra-will-be-given-in-fifa-world-cup-2022","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Agra: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में दी जाएंगी आगरा में बनीं ट्रॉफी, हीरे और सोने की परत का किया गया इस्तेमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में दी जाएंगी आगरा में बनीं ट्रॉफी, हीरे और सोने की परत का किया गया इस्तेमाल
Sat, 26 Nov 2022 10:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:14 PM IST
सार
आगरा की हस्तशिल्प कंपनी एडजिरान को डेढ़ साल पूर्व ट्रॉफी और गिफ्ट बॉक्स बनाने का ऑर्डर मिला था। कंपनी के प्रबंध निदेशक ने बताया कि ट्रॉफी को बनाने में हीरा और सोने का इस्तेमाल किया गया है।
विज्ञापन
फीफा वर्ल्ड कप की ट्रॉफी और गिफ्ट बॉक्स
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फीफा वर्ल्ड कप 2022 में उपविजेता और मैचों में व्यक्तिगत प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को दी जाने वाली रत्न जड़ित ट्रॉफी और गिफ्ट बॉक्स आगरा के कारीगरों ने तैयार किए हैं। यहां की कंपनी के डिजाइन को 20 देशों के डिजाइन को पीछे छोड़कर ऑर्डर प्राप्त किया गया था। यह कंपनी इसके पहले भी मध्य एशिया की मस्जिदों और इमारतों में हस्तशिल्प की कारीगरी को प्रदर्शित कर चुकी है।
विज्ञापन
आगरा की कंपनी एडजिरान के प्रबंध निदेशक अदनान शेख ने बताया कि उनकी कंपनी मध्य एशिया के देशों में आगरा की पच्चेकारी, नक्काशी व हस्तशिल्प के आयटम को निर्यात करती है। उन्होंने बताया कि कई देशों ने फीफा वर्ल्ड कप की मुख्य ट्राफी व अन्य ट्राफी बनाने के लिए आवेदन किया था। उनकी कंपनी भी इसमें शामिल थी। अफ्रीफा व यूरोप के प्रतिनिधियों ने उनकी ट्राफी व गिफ्ट बाक्स का चयन किया, जबकि मुख्य ट्राफी रूस की कंपनी बना रही है।
विज्ञापन
ट्रॉफी में जड़े हैं हीरा व लाजुली रत्न
ट्रॉफी को बनाने में हीरा और सोने का इस्तेमाल किया है। इसमें प्राकृतिक लैपिस लाजुली रत्न का इस्तेमाल किया गया है। इसके ऊपर कांस्य का काम किया गया है। अंत में 24 कैरेट सोने की प्लेटिंग की गई है।
विज्ञापन
Trending Videos