फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trolla Collides With A Bricks Tractor Trolley Two Died

एटाः ट्रॉला ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में मारी टक्कर, दो की मौत, दो घायल

Fri, 19 Jun 2020 03:30 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 19 Jun 2020 03:30 PM IST
सार

घायलों को किया सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर
 

विज्ञापन
Trolla Collides With A Bricks Tractor Trolley Two Died
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

एटा कोतवाली देहात क्षेत्र कासगंज रोड स्थित पीएसी छावनी के सामने गुरुवार देर रात ट्रॉला ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो श्रमिकों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं हादसे के बाद रोडवेज बस सहित दो अन्य वाहन भी भिड़ गए। 
विज्ञापन


एटा-कासगंज रोड स्थित पीएसी के पास गुरुवार रात करीब 12 बजे ट्रॉला ने ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे की खबर मिलते ही पुलिस पहुंच गई और सभी को जिला अस्पताल लेकर पहुंची। यहां पर चिकित्सकों ने सूबेदार (45) पुत्र गंगा सहाय निवासी नगला भूड़ थाना दादों जिला अलीगढ़ और देवेंद्र उर्फ पुष्पेंद्र (19) पुत्र हाकिम सिंह निवासी ढोलना कासगंज को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


जबकि प्रवेश पुत्र जंट सिंह निवासी नगला झंडा थाना दादों जिला अलीगढ़, प्रवीन पुत्र अमर सिंह और बबलू पुत्र त्रिलोक निवासी ढोलना कासगंज गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को जिला अस्पताल से सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि ईंट भट्टा स्वामी बिजेंद्र सिंह प्रधान निवासी खिरजी मस्तीपुर थाना दादों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पांच चालक सहित पांच श्रमिकों को ईंट लेकर एटा खाली करने के लिए भेजा था। ईंट भट्टा से गुरुवार की शाम करीब छह बजे सभी लोग निकले थे और रात 10 बजे हादसा गया गया। 

रोडवेज बस सवार चालक सहित तीन घायल
इस हादसे के बाद सड़क पर खड़े ट्रॉला में डंपर पीछे से जा भिड़ा। वहीं डंपर में पीछे से कानपुर डिपो की बस जाकर घुस गई। हादसे में बस चालक सुनील कुमार (35) पुत्र भगवान सिंह निवासी बड़ागांव थाना महाराजपुर जिला कानपुर शहर, यात्री रामवीर पुत्र बनवारी निवासी बजरंग बिहार कानपुर और मोनू पुत्र सुरेंद्र निवासी कुरावली जिला मैनपुरी घायल हो गए। बस चालक सुनील कुमार को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed