{"_id":"5d487c0e8ebc3e6ceb431f31","slug":"triple-talaq-accused-send-jail-by-agra-police-hindi-khabar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः तीन तलाक देने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, अदालत में पेशी के बाद जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः तीन तलाक देने वाला आरोपी पति गिरफ्तार, अदालत में पेशी के बाद जेल
Tue, 06 Aug 2019 12:27 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Tue, 06 Aug 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में तीन तलाक देने वाला आरोपी पति
- फोटो : अमर उजाला
थाना लोहामंडी पुलिस ने तीन तलाक बोलकर पत्नी फरीन को घर से निकालने के आरोपी पति जमरुद्दीन उर्फ छोटू को गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
आजाद नगर, खंदारी निवासी फरीन पुत्री इकरार ने रविवार को पति जमरुद्दीन के खिलाफ थाना लोहामंडी में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप लगाया था कि ससुराली शादी के बाद से ही परेशान कर रहे थे।
20 दिन पहले पति ने मारपीट की। विरोध करने पर तीन तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी जमरुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Trending Videos
सास, देवर, ननद और नंदोई भी आरोपी
फरीन ने देवर चांद उर्फ राहत, बुरान, सैफुद्दीन, सास शहनाज, ननद गुड़िया पत्नी नाजिम, नंदोई नाजिम को भी नामजद किया है। उन पर मारपीट सहित दहेज उत्पीड़न का आरोप है। पुलिस अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करेगी।
पत्नी को नहीं देता था मोबाइल
पुलिस के मुताबिक, जमरुद्दीन से पूछताछ में पता चला है कि वह पत्नी को मोबाइल नहीं देता था। मायके वालों से अकेले में बात नहीं करने देता था। उसे अपने मोबाइल से ही बात कराता था। यह भी बताया कि वह कई दिन से बीमार है। उसका इलाज चल रहा है।