{"_id":"667ef3c7c433407ed308f6a9","slug":"triple-talaq-accused-is-away-from-police-custody-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-119778-2024-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: तीन तलाक का आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: तीन तलाक का आरोपी पुलिस गिरफ्त से दूर
Fri, 28 Jun 2024 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 28 Jun 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। तीन तलाक के मामले में मोहल्ला गाड़ीवान निवासी पीड़िता की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। लेकिन अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका है। ससुराल से निकाले जाने के बाद पीड़िता मायके में रहने को मजबूर है और न्याय की गुहार लगा रही है।
पीड़िता ने बताया कि उनका निकाह 14 दिसंबर 2022 को हुआ था। पति जैनुल, ससुर चांद, सास गुड्डी, और देवर कार दिए जाने की मांग को लेकर उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते आ रहे थे। 23 जून 2024 को ससुरालीजन ने मेरा गला दबाकर हत्या करने की कोशिश की। पति ने तीन बार तलाक बोल कर पीड़िता को मां के साथ धक्के देकर घर से बाहर निकाल दिया था। तभी से पीड़िता अपने मायके में रहने को मजबूर है। अभी तक पुलिस ने न तो तीन तलाक के आरोपी पति को गिरफ्तार किया न ही किसी परिजन को हिरासत में लिया है।