फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tried to throat slit of young man in govardhan

मदद के लिए चिल्लाते हुए आया युवक बेसुध होकर गिरा, हालत देख सहम गए लोग

Sat, 01 Dec 2018 12:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा) Updated Sat, 01 Dec 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
tried to throat slit of young man in govardhan
जमीन पर पड़ा घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के कस्बा गोवर्धन में शुक्रवार रात को एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। लहूलुहान युवक मदद के लिए दौड़ता रहा और थोड़ा आगे जाकर बेसुध होकर गिर गया। पुलिस ने उसे नयति में भर्ती करा दिया है।
विज्ञापन

 
गोवर्धन कस्बे के सौंख रोड इलाके में रात को करीब नौ बजे अफरातफरी मच गई। एक युवक खून से लथपथ हालत में चिल्लाता हुआ यहां पहुंचा। कुछ दूरी पर एक पोखर के पास बेहोश होकर गिर पड़ा। 
विज्ञापन


उसके चेहरे और गले पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल युवक को नयति में भर्ती करा दिया। घायल सतोहा प्रधान का भतीजा बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

होटल में खाना खा रहा था युवक

जानकारी के मुताबिक युवक सौंख रोड स्थित लक्ष्मण होटल में खाना जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। युवक बचने के लिए होटल के पीछे तालाब में कूद गया। 

बमुश्किल उस पार निकला। इसके बाद मदद के लिए शोर मचाते हुए कृष्णा कॉलोनी में जा गिरा। घायल युवक गली में भागते देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से बाहर आ गए। पास में स्थित एक नर्सिंग होम के डॉक्टर के फर्स्ट ऐड दिया। 

सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ज्यादा खून बह जाने से युवक बेसुध हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

एसओ गोवर्धन विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों को भी पकड़ लिया है और चाकू बरामद कर लिया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार दारू पार्टी में झगड़ा हुआ था। घायल युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed