{"_id":"5c022f61bdec22415a7f9f78","slug":"tried-to-throat-slit-of-young-man-in-govardhan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मदद के लिए चिल्लाते हुए आया युवक बेसुध होकर गिरा, हालत देख सहम गए लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदद के लिए चिल्लाते हुए आया युवक बेसुध होकर गिरा, हालत देख सहम गए लोग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवर्धन (मथुरा)
Updated Sat, 01 Dec 2018 12:21 PM IST
विज्ञापन
जमीन पर पड़ा घायल युवक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा के कस्बा गोवर्धन में शुक्रवार रात को एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। लहूलुहान युवक मदद के लिए दौड़ता रहा और थोड़ा आगे जाकर बेसुध होकर गिर गया। पुलिस ने उसे नयति में भर्ती करा दिया है।
गोवर्धन कस्बे के सौंख रोड इलाके में रात को करीब नौ बजे अफरातफरी मच गई। एक युवक खून से लथपथ हालत में चिल्लाता हुआ यहां पहुंचा। कुछ दूरी पर एक पोखर के पास बेहोश होकर गिर पड़ा।
उसके चेहरे और गले पर धारदार हथियार से वार किए गए हैं। मोहल्ले वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर घायल युवक को नयति में भर्ती करा दिया। घायल सतोहा प्रधान का भतीजा बताया जा रहा है।

होटल में खाना खा रहा था युवक
जानकारी के मुताबिक युवक सौंख रोड स्थित लक्ष्मण होटल में खाना जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उस पर हमला कर दिया। चाकू से वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। युवक बचने के लिए होटल के पीछे तालाब में कूद गया।
बमुश्किल उस पार निकला। इसके बाद मदद के लिए शोर मचाते हुए कृष्णा कॉलोनी में जा गिरा। घायल युवक गली में भागते देख मोहल्ले में हड़कंप मच गया। लोग अपने घरों से बाहर आ गए। पास में स्थित एक नर्सिंग होम के डॉक्टर के फर्स्ट ऐड दिया।
सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। ज्यादा खून बह जाने से युवक बेसुध हो गया। पुलिस उसे अस्पताल लेकर आई। जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
एसओ गोवर्धन विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों को भी पकड़ लिया है और चाकू बरामद कर लिया है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार दारू पार्टी में झगड़ा हुआ था। घायल युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।