{"_id":"5e41988e8ebc3ee5fd707173","slug":"tried-to-kidnap-eight-year-old-girl-in-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आठ साल की बच्ची ने किया अपहरणकर्ता का मुकाबला, शोर सुनकर आई महिलाओं ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ साल की बच्ची ने किया अपहरणकर्ता का मुकाबला, शोर सुनकर आई महिलाओं ने बचाया
Tue, 11 Feb 2020 12:28 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:28 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा में अपनी सूझबूझ और बहादुरी से आठ साल की बच्ची अपहृत होने से बच गई। थाना एत्माद्दौला के नवलगंज में रविवार रात को शादी समारोह से एक युवक ने उसे अगवा करने का प्रयास किया। लेकिन बच्ची अड़ गई और रोने लगी।
युवक द्वारा पीटने पर भी उसने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाती रही। इस पर क्षेत्र की महिलाएं घरों से निकल आईं। उन्हें देखकर युवक भाग निकला। इस मामले में अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
नवलगंज में रविवार को एक शादी समारोह चल रहा था। रात तकरीबन 10 बजे शमसाबाद से बरात आई थी। बराती बैंड पर डांस कर रहे थे। मोहल्ले की बालिकाएं भी बरात देखने पहुंच गई थीं।

पिटाई के बाद भी नहीं हारी हिम्मत
बरात में शामिल बताए जा रहे एक युवक ने एक आठ साल की बालिका से गुटका लाने को कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। युवक ने टॉफी दिलाने का लालच दिया, फिर भी बच्ची ने इनकार कर दिया। इसके बाद युवक दुकान दिखाने के बहाने उसे अपने साथ समारोह स्थल से कुछ दूरी पर पर ले आया।
सुनसान जगह ले जाते देख बालिका ने शोर मचा दिया। इस पर युवक उसे चांटे मारकर जबरन ले जाने लगा। इस पर बालिका रोने लगी और विरोध में चिल्लाती रही। बच्ची की आवाज सुनकर आसपास के घरों से महिलाएं निकल आईं।
बालिका के विरोध और महिलाओं को देखकर युवक वहां से भाग निकला। बालिका ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। इस पर पीआरवी आ गई। मगर, युवक का पता नहीं चल सका।

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में सिर्फ बालिका आती और जाती नजर आ रही है। युवक नजर नहीं आया है। क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि युवक कोट पैंट पहने हुए था। बरात में ही आया था। युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।