{"_id":"5f89e1baf68efa596b6fbc95","slug":"tried-to-fraud-of-rs-20-lakh-from-agra-mathura-doctors","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों से 20-20 लाख रुपये की ठगी की कोशिश, साइबर सेल को सौंपी गई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों से 20-20 लाख रुपये की ठगी की कोशिश, साइबर सेल को सौंपी गई जांच
Sat, 17 Oct 2020 12:29 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 17 Oct 2020 12:29 AM IST
सार
- ठग ने फोन कर कहा, बीएसएनएल के पैनल में शामिल करा दूंगा, दो -दो करोड़ रुपये मिलेंगे, खुद को बताया बीएसएनएल का अधिकारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विस्तार
आगरा और मथुरा के कई चिकित्सकों के साथ 20-20 लाख रुपये ठगने की कोशिश की गई। ठग ने खुद को भारत संचार निगम लिमिटेड (बीएसएनएल) का अधिकारी बताते हुए फोन कर कहा कि वह इनके अस्पतालों को बीएसएनएल के पैनल में शामिल करा देगा।
विज्ञापन
इससे प्रत्येक अस्पताल को दो-दो करोड़ मिलेंगे लेकिन इसके लिए 20-20 लाख रुपये रिश्वत देनी होगी, जो बड़े अफसरों को पहुंचाई जाएगी। चिकित्सकों ने बीएसएनएल के अफसरों को फोन किया तो इस ठगी का भंडाफोड़ हुआ। बीएसएनएल के अधिकारियों ने मथुरा और आगरा में पुलिस से शिकायत की है।
विज्ञापन
बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक सूर्यकांत ने शुक्रवार को बताया कि इसकी जानकारी एडीजी जोन अजय आनंद और आगरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार से की गई है।
विज्ञापन
मथुरा में थाना कोतवाली में तहरीर दे दी गई है। इसमें अग्रवाल हेल्पलाइन हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. पवन अग्रवाल के साथ की गई ठगी की कोशिश का भी उल्लेख है। आगरा में थाना सदर में तहरीर दी गई है। अन्य चिकित्सकों के पास आए फोन के बारे में भी बता दिया गया है।
Trending Videos
मिठाई के डिब्बे में लेकर आना पैसा
ठग ने चिकित्सकों से कहा कि पैसा मिठाई के डिब्बे में लेकर आना। इसे वह ले लेगा। इसके बाद ऊपर (आला अफसरों के पास) पहुंचा देगा। आला अफसर अस्पताल का मुआयना करने के लिए आएंगे।
हजारों कर्मचारी हैं, आप तो लाखों कमाओगे
सूर्यकांत ने बताया कि ठग डॉक्टरों को लालच दे रहा था कि बीएसएनएल में हजारों कर्मचारी हैं। जब अस्पताल पैनल में आ जाएगा तो सभी यहां उपचार कराएंगे। इससे उन्हें लाखों का फायदा होगा।
साइबर सेल को सौंपी गई जांच
एसएसपी ने इस मामले की जांच साइबर सेल को सौंप दी है। बीएसएनएल अधिकारियों ने ठग का मोबाइल नंबर दिया है। इसकी कॉल डिटेल और लोकेशन निकलवाई जा रही है।