फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   tried to break ATM by watching video on YouTube accused arrested in Agra

जल्द अमीर बनने की चाहत ने पहुंचाया जेल: यू-ट्यूब पर वीडियो देख एटीएम तोड़ने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Sun, 27 Mar 2022 10:22 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 27 Mar 2022 10:22 PM IST
सार

यू-ट्यूब से बदमाश लूट और चोरी का तरीका भी सीख रहे हैं। ऐसा ही एक आरोपी आगरा में पकड़ा गया है। उसने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर एटीएम तोड़ने का तरीका सीखा और पेंचकस, हथौड़े लेकर पहुंचा गया कैश चोरी करने, लेकिन नाकाम रहा। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
tried to break ATM by watching video on YouTube accused arrested in Agra
एटीएम के केबिन में आरोपी (सीसीटीवी फुटेज) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सदर क्षेत्र में एटीएम तोड़ने के लिए एक युवक ने वीडियो देखकर तरीका सीखा। वह पेंचकस, हथौड़े से एटीएम तोड़ने पहुंच गया। मगर, सफल नहीं हो सका। पुलिस ने रविवार को आरोपी को पकड़ लिया। उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


थाना सदर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि शमसाबाद मार्ग स्थित सूरजधाम कॉलोनी के पास 19 मार्च को एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़ने की कोशिश की गई थी। रात तकरीबन 1:41 बजे एक बदमाश आया था। वह 3:10 बजे तक रहा था। 

विज्ञापन

कैश बॉक्स नहीं खोल सका था आरोपी 

उसने एटीएम के ऊपर के हिस्से से लेकर कैश बॉक्स का कवर तक उखाड़ दिया था। मगर, बॉक्स नहीं खोल सका। रात में चीता मोबाइल का हूटर बजने पर भाग गया था। मामले में एटीएम का रखरखाव करने वाली एजेंसी के कर्मचारी सादिक अहमद ने मुकदमा दर्ज कराया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस को उसका सीसीटीवी फुटेज मिला था। इससे आरोपी के सिर पर कपड़ा बंधा था। मुंह पर मास्क था। आरोपी को शनिवार रात को पकड़ लिया गया। आरोपी गोबर चौकी निवासी मनोज है। 

जल्दी अमीर बनने की थी चाहत

पुलिस के मुताबिक, मनोज खराद का काम करता है। उसके पास लोडिंग ऑटो भी है। उसे रुपयों की जरूरत थी। वह जल्दी अमीर बनना चाहता था। वह यू ट्यूब पर वीडियो देख रहा था। उसे एटीएम तोड़कर कैश निकालने वाला वीडियो मिल गया। उसने कई और वीडियो देखे। कई वीडियो ऐसे भी थे, जिनमें कैश नहीं निकाल पाए। 

कई कैश आसानी से निकलने के बारे में था। इस पर वह घटना वाले दिन लोडिंग टेंपो लेकर पहुंचा। उसे दूर खड़ा कर दिया। इसके बाद एटीएम पर आया। एटीएम में कार्ड लगाकर बैलेंस भी चेक किया। इसमें 550 रुपये ही थे। उसने चारों तरफ देखा। कोई नहीं था। इस पर कैश निकालने की कोशिश करने लगा। मगर, सफल नहीं हो सका।


पहले भी पकड़ा गया था गैंग

थाना हरीपर्वत पुलिस ने भी गैंग पड़ा था। तीन आरोपी पकड़े गए थे। उन्होंने सिकंदरा क्षेत्र में तीन एटीएम को निशाना बनाया था। सरगना ने यू ट्यूब पर एटीएम तोड़ने का तरीका सीखा था। आरोपियों को जेल भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed