फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Tricolor will fly on every house from 13 to 15 August

Agra News: हर घर पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहरेगा

Mon, 12 Aug 2024 10:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 12 Aug 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Tricolor will fly on every house from 13 to 15 August
तैयारी के संबंध में बैठक करते डीएम।
मैनपुरी। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस, हर घर तिरंगा अभियान, स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि शहर से लेकर गांव तक हर घर पर तिरंगा लहराता दिखाई दे। 13 से 15 अगस्त तक उत्सव का माहौल दिखे। तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़, मैराथन, तिरंगा कैनवास पर स्वाधीनता आंदोलन की झलक दिखाई दे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों, शहीद के परिजन को कार्यक्रम में शामिल करें। कार्यक्रमों में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जन सहभागिता सुनिश्चित करें। कार्यक्रम ग्राम पंचायत से लेकर क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत, नगर निकाय, जिला मुख्यालय सहित सभी स्कूलों में कराए जाएं। झंडा फहराए जाने के दौरान झंडा संहिता का पालन करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समन्वय स्थापित कर तिरंगा रैली, तिरंगा दौड़, मैराथन, तिरंगा संगीत, तिरंगा कैनवास, तिरंगा सेल्फी के कार्यक्रम कराएं। तिरंगा रैली में स्थानीय स्तर पर तिरंगे की भावना को समर्पित बाइक, साइकिल रैली कराएं। लोगों को तिरंगा प्रतिज्ञा दिलायी जाए। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका के दौरान विस्थापित परिवारों के सदस्यों से संपर्क करके प्राण गंवाने वाले लोगों की याद में दो मिनट का मौन रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार, मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु, अपर जिलाधिकारी रामजी मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक राहुल मिठास, उप जिलाधिकारी सदर अभिषेक कुमार, उपायुक्त एनआरएलएम शौकत अली, जिला विकास अधिकारी अजय कुमार, उपायुक्त मनरेगा श्वेतांक पांडेय, बेसिक शिक्षाधिकारी दीपिका गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed