फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trees uprooted, poles fell due to storm and rain, power outage throughout the night

Agra News: आंधी-बारिश में उखड़े पेड़, गिरे पोल, रातभर बिजली गुल

Thu, 22 May 2025 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 22 May 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Trees uprooted, poles fell due to storm and rain, power outage throughout the night
मैनपुरी। जिले में बुधवार रात आई भीषण आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं के चलते जिलेभर में 250 से अधिक पेड़ धराशायी हो गए, जिनमें से कई जड़ से उखड़ गए। इसके साथ ही विद्युत निगम को भी भारी नुकसान हुआ है। आंधी के कारण 400 बिजली के पोल गिर गए और 25 ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे निगम को लगभग 25 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। कई स्थानों पर बिजली की लाइनें भी टूट गईं, जिसके चलते पूरी रात बिजली आपूर्ति बाधित रही। तेज आंधी में पेड़ और टीन शेड गिरने से जिलेभर में 10 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें से चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में उद्दैतपुर अबही गांव के 40 वर्षीय आरती शर्मा और उनके पति राहुल शर्मा शामिल हैं, जो पड़ोसी के टीन शेड गिरने से उसकी चपेट में आ गए। इसके अलावा, भोगांव रोड निवासी 45 वर्षीय रीना अपने घर की छत से गिर गईं, और मदार गेट की रहने वाली 50 वर्षीय शारदा देवी भी अपनी छत से गिरकर घायल हो गईं। बुधवार रात आई तेज आंधी ने सब कुछ तहस नहस कर दिया। करीब आधा घंटे तक बारिश भी हुई। आंधी-बारिश में विद्युत पोल टूटने के कारण बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। शहर से लेकर देहात तक पूरी रात बिजली नहीं आई। इधर, विद्युत निगम के कर्मियों की हड़ताल थी, रात में कर्मियों ने फॉल्ट, जर्जर लाइन को ठीक करने से मना कर दिया। जेल चौराहा के पास फर्दपुर रोड पर एक विशालकाय पेड़ आंधी में उखड़ गया। इसके चलते रात भर इस मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बृहस्पतिवार दोपहर तक वन विभाग ने पेड़ को रास्ते से हटाया। इसके अलावा पुलिस लाइन मार्ग पर भी एक पेड़ गिर गया। इसके कारण भी यातायात प्रभावित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed