फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trees uprooted in the storm, crops got wet in the market due to rain

Agra News: आंधी में उखड़े पेड़, बारिश से मंडी में फसलें भीगीं

Thu, 15 Jun 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 15 Jun 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Trees uprooted in the storm, crops got wet in the market due to rain
मैनपुरी।बृहस्पतिवार को दोपहर 12 बजे अचानक मौसम ने करवट बदल ली। पहले आंधी शुरू हुई और इसके साथ ही बारिश भी शुरू हो गई। कुछ मिनटों में ही आंधी ने जमकर तबाही मचाई। शहर से लेकर देहात तक पेड़ा उखड़ गए। वहीं अस्थाई निमार्ण जैसे टिन शेड आदि को भी नुकसान हुआ।
विज्ञापन


सुबह से ही गर्मी के चलते लोग परेशान थे। दोपहर 12 बजे के करीब आसमान में बादल घिर आए। लोगों को बारिश के चलते गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद थी। लेकिन कुछ ही देर में तेज आंधी शुरू हो गई। इसके साथ ही बारिश भी होने लगी। आंधी इतनी तेज थी कि शहर व देहात में कई जगह पेड़ उखड़ गए। नवीन मंडी में मंडी समिति कार्यालय के पास एक विशालकाय यूकेलिप्टिस का पेड़ उखड़कर एक खोखे के ऊपर जा गिरा। हालांकि कोई भी जनहानि नहीं हुई। शहरी के किनारे स्थापित संतलाल इंडस्ट्रीज में भी आंधी के चलते कई शेड और मशीनों में नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


इसके अलावा शहर के बीचों-बीच स्थित श्रम प्रवर्तन अधिकारी कार्यालय के पास खड़ा आम का पड़ा भी आंधी के चपेट में आकर उखड़ गया। गनीमत रही कि कि पेड़ भवन के ऊपर नहीं गिरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। दरअसल पहले से ही ये भवन बहुत जर्जर अवस्था में है। ऐसे में पेड़ गिरने से इसका धराशायी होना तय था। लगभग 20 मिनट की आंधी बारिश ने शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र में पेड़ों को अपनी चपेट में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मंडी में फसलें भीगीं, किसान परेशान
बृहस्पतिवार को सुबह मौसम साफ था। इसे देखते हुए किसान मक्का और गेहूं की फसल मंडी में बेचने के लिए लाए थे। किसानों ने खुले चबूतरों पर ही फसलों के ढेर लगाए थे। वहीं कुछ किसानों ने मक्का सुखाने के लिए उसे फैला दिया था। अचानक आई आंधी और बारिश के चलते किसानों की फसलें मंडी में ही भीग गईं। अब उन्हें इस फसल को तीन से चार दिन तक सुखाना होगा।



गर्मी से मिली क्षणिक राहत
तेज हवा के साथ हुई बारिश ने कुछ देर तो लोगों को गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन कुछ ही देर में धूप निकलने से उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान जहां 39 डिग्री सेल्सियस रहा तो वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम तक लोग गर्मी से राहत पाने के लिए परेशान नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed