फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   treatment with government medicines are being quashed evidence found that's why batch numbers were removed

Agra: झोलाछाप कर रहे सैंपल और सरकारी दवाओं से इलाज,  साक्ष्य ने मिलें...इसलिए हटा दिए थे बैच नंबर

Thu, 30 Jan 2025 10:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 30 Jan 2025 10:19 AM IST
सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम को बीते सप्ताह फतेहाबाद में छापे के दौरान दवाओं का भंडारण भी मिला था। इनकी जांच में सैंपल और यूपी गवर्नमेंट सप्लाई लिखी दवाएं भी बरामद हुईं।
 

विज्ञापन
treatment with government medicines are being quashed evidence found that's why batch numbers were removed
आगरा में झोलाछाप के यहां छापा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा में स्वास्थ्य विभाग के छापे में झोलाछाप के पास सरकारी और सैंपल की दवाएं मिली हैं। साक्ष्य मिटाने के लिए उनके बैच नंबर हटा दिए थे। पुलिस की जांच में ये दवाएं ललितपुर से लाने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की टीम को बीते सप्ताह फतेहाबाद में छापे के दौरान दवाओं का भंडारण भी मिला था। इनकी जांच में सैंपल और यूपी गवर्नमेंट सप्लाई लिखी दवाएं भी बरामद हुईं। इनके बैच नंबर को हटा दिया था। स्वास्थ्य विभाग ने इन दवाओं को सील कर संचालक के खिलाफ एफआईआर भी कराई है।
विज्ञापन


इन दवाओं की जांच के लिए औषधि विभाग भी जांच कर रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में ये दवाएं ललितपुर की होने की आशंका है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव का कहना है कि संचालक के खिलाफ एफआईआर करा दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। औषधि विभाग से भी जांच करने के लिए कहा है। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय का कहना है कि टीम भेजकर दवाओं के नमूने लेकर जांच करेंगे। स्वास्थ्य विभाग से इसका विवरण मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed