{"_id":"5ebe44748ebc3e90a17588ff","slug":"treatment-will-be-given-to-every-patient-in-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएन में आने वाले हर मरीज को दिया जाएगा उपचार, नए प्राचार्य ने दिया भरोसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएन में आने वाले हर मरीज को दिया जाएगा उपचार, नए प्राचार्य ने दिया भरोसा
Fri, 15 May 2020 12:57 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 15 May 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के नवागत प्राचार्य डॉ. संजय काला ने प्रमुख सचिव एवं आगरा के नोडल अधिकारी आलोक कुमार को गुरुवार को भरोसा दिलाया कि यहां आने वाले हर मरीज को उपचार दिलाया जाएगा। चाहे वो कोरोना का हो या अन्य किसी बीमारी का। वो स्वयं इस पर नजर रखेंगे।
पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज में उपचार नहीं मिलने की शिकायतें लगातार आई थीं। इस पर प्राचार्य और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटा दिया गया। नए प्राचार्य के चार्ज लेने के लिए प्रमुख सचिव बैठक के लिए पहुंचे।
सर्किट हाउस में हुई बैठक को लेकर आलोक कुमार ने बताया कि उन्होंने एसएन के प्राचार्य और अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता की। इसमें कोरोना और गैर कोरोना मरीजों के उपचार की व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में प्राचार्य डॉ. संजय काला, उप प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार आर्या, कोविड अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रशांत गुप्ता, आकस्मिक विभाग अधीक्षक डॉ. जूही सिंघल आदि मौजूद रहीं।

सुविधा : हर मरीज का रिकार्ड रखा जाए
प्रमुख सचिव ने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज में आने वाले हर मरीज का रिकार्ड रखा जाए। इससे निगरानी हो सकेगी कि उपचार मिलने में कोई परेशानी तो नहीं आ रही है। प्राचार्य ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि इमरजेंसी से लेकर सभी विभागों तक हर मरीज को उपचार मिले।
सावधानी : स्टाफ को संक्रमित होने से बचाया जाए
प्रमुख सचिव ने इस पर भी जोर दिया कि उपचार के दौरान सावधानी जरूर बरती जाए। एसएन के कई डॉक्टर और कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने प्राचार्य से कहा कि यह संख्या और नहीं बढ़नी चाहिए।
सतर्कता : रेड जोन में रखे जाएं कोरोना संदिग्ध मरीज
एसजीपीजीआई से आए प्रो. आलोक नाथ ने एसएन की नई टीम को कोविड प्रोटोकॉल के बारे में समझाया। उन्हें बताया कि पहले मरीज को ट्रायज एरिया में रखा जाए। वहां स्क्रीनिंग हो। संदिग्ध मरीज को रेड जोन और सामान्य मरीज को ग्रीन जोन में रखा जाए।
नई टीम ने आश्वस्त किया है
प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि एसएन की नई टीम आ गई है। अब दो सबसे बड़ी अपेक्षाएं हैं, एक अस्पताल में संक्रमण न फैले, दूसरा कोविड और नॉन कोविड मरीजों को तत्काल उचित उपचार मिले। नई टीम ने आश्वस्त किया है।