फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Treatment will be given to every patient in SN Medical College agra

एसएन में आने वाले हर मरीज को दिया जाएगा उपचार, नए प्राचार्य ने दिया भरोसा

Fri, 15 May 2020 12:57 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 15 May 2020 12:57 PM IST
विज्ञापन
Treatment will be given to every patient in SN Medical College agra
एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के नवागत प्राचार्य डॉ. संजय काला ने प्रमुख सचिव एवं आगरा के नोडल अधिकारी आलोक कुमार को गुरुवार को भरोसा दिलाया कि यहां आने वाले हर मरीज को उपचार दिलाया जाएगा। चाहे वो कोरोना का हो या अन्य किसी बीमारी का। वो स्वयं इस पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


पिछले दिनों मेडिकल कॉलेज में उपचार नहीं मिलने की शिकायतें लगातार आई थीं। इस पर प्राचार्य और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को हटा दिया गया। नए प्राचार्य के चार्ज लेने के लिए प्रमुख सचिव बैठक के लिए पहुंचे।
विज्ञापन



सर्किट हाउस में हुई बैठक को लेकर आलोक कुमार ने बताया कि उन्होंने एसएन के प्राचार्य और अन्य अधिकारियों के साथ वार्ता की। इसमें कोरोना और गैर कोरोना मरीजों के उपचार की व्यवस्था की समीक्षा की गई। बैठक में प्राचार्य डॉ. संजय काला, उप प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार आर्या, कोविड अस्पताल अधीक्षक डॉ. प्रशांत गुप्ता, आकस्मिक विभाग अधीक्षक डॉ. जूही सिंघल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुविधा : हर मरीज का रिकार्ड रखा जाए
प्रमुख सचिव ने कहा कि एसएन मेडिकल कॉलेज में आने वाले हर मरीज का रिकार्ड रखा जाए। इससे निगरानी हो सकेगी कि उपचार मिलने में कोई परेशानी तो नहीं आ रही है। प्राचार्य ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि  इमरजेंसी से लेकर सभी विभागों तक हर मरीज को उपचार मिले।

सावधानी : स्टाफ को संक्रमित होने से बचाया जाए
प्रमुख सचिव ने इस पर भी जोर दिया कि उपचार के दौरान सावधानी जरूर बरती जाए। एसएन के कई डॉक्टर और कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। उन्होंने प्राचार्य से कहा कि यह संख्या और नहीं बढ़नी चाहिए।

सतर्कता : रेड जोन में रखे जाएं कोरोना संदिग्ध मरीज
एसजीपीजीआई से आए प्रो. आलोक नाथ ने एसएन की नई टीम को कोविड प्रोटोकॉल के बारे में समझाया। उन्हें बताया कि पहले मरीज को ट्रायज एरिया में रखा जाए। वहां स्क्रीनिंग हो। संदिग्ध मरीज को रेड जोन और सामान्य मरीज को ग्रीन जोन में रखा जाए।

नई टीम ने आश्वस्त किया है
प्रमुख सचिव एवं नोडल अधिकारी आलोक कुमार ने बताया कि एसएन की नई टीम आ गई है। अब दो सबसे बड़ी अपेक्षाएं हैं, एक अस्पताल में संक्रमण न फैले, दूसरा कोविड और नॉन कोविड मरीजों को तत्काल उचित उपचार मिले। नई टीम ने आश्वस्त किया है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed