{"_id":"66837c60ed57e4134805f83a","slug":"treatment-will-be-available-inside-the-taj-medical-zone-created-near-labor-gate-2024-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Taj Mahal: ताज के अंदर ही मिलेगा उपचार, लेबर गेट के पास बनाया गया मेडिकल जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Taj Mahal: ताज के अंदर ही मिलेगा उपचार, लेबर गेट के पास बनाया गया मेडिकल जोन
Tue, 02 Jul 2024 09:34 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज डेस्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Tue, 02 Jul 2024 09:34 AM IST
सार
ताज का दीदार करने के दौरान गर्मी और उमस में बेहोश होने या फिर फिसलकर चोटिल हो जाने वाले पर्यटकों को तत्काल प्राथमिक उपचार मिल सकेगा। इसके लिए ताज के अंदर ही मेडिकल जोन बनाया गया है।
विज्ञापन
ताजमहल
- फोटो : संवाद
विस्तार
ताजमहल में गर्मी, उमस के कारण बेहोश होने वाले और फिसलकर चोटिल हो जाने वाले पर्यटकों को चिकित्सीय मदद देने के लिए लेबर गेट के पास मेडिकल जोन बनाया जा रहा है। अभी तक पर्यटकों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए पूर्वी गेट स्थित शिल्पग्राम में बनी डिस्पेंसरी भेजा जा रहा था, पर अब मेडिकल जोन से ताज के अंदर ही उन्हें इलाज मिल पाएगा।
भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अधीक्षण पुरातत्वविद डॉ. राजकुमार पटेल ने बताया कि पूर्वी गेट स्थित लेबर गेट के पास दालान में मेडिकल जोन बनाया जा रहा है। इसी सप्ताह इसे शुरू कर दिया जाएगा। ताज से 800 मीटर दूर शिल्पग्राम में बनी डिस्पेंसरी में मरीजों को नहीं ले जाना होगा। ताज के अंदर की घटनाओं पर यहीं चिकित्सक प्राथमिक चिकित्सा दे सकेंगे। आगरा किला में भी स्मारक के अंदर ही मेडिकल जोन बनाया जा चुका है।