फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Treatment was provided at the camp, applications were made for housing and pension.

Agra News: शिविर में इलाज मिला, आवास, पेंशन के आवेदन किए

Sun, 04 Jan 2026 02:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 04 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
Treatment was provided at the camp, applications were made for housing and pension.
स्वास्थ्य शिविर में चिकित्सक से जानकारी लेते सांसद राजकुमार चाहर व परामर्श लेने के लिए उमड़ी ग्र
कागारौल। फतेहपुर सीकरी के भाजपा सांसद राजकुमार चाहर ने अपने पिता दीवान सिंह चाहर की 20वीं पुण्यतिथि को सेवा दिवस के रूप में मनाया। पैतृक गांव गढ़ी कालिया में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
विज्ञापन




शिविर में एलोपैथिक, होम्योपैथिक, आयुर्वेदिक एवं यूनानी पद्धतियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने ग्रामीणों को निशुल्क उपचार प्रदान किया। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, विधवा पेंशन आदि योजनाओं के लिए ग्रामीणों के पंजीकरण किए गए। आयुष्मान कार्ड बनाए गए। दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने लिए आवेदन लिए गए। सांसद ने शिविर में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देशित किया। गांव में आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया।
विज्ञापन




साथ ही एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन करने वाली खुशबू निषाद नंदा को 11,000 की नकद राशि देकर सम्मानित किया। मौके पर पुलिस आयुक्त दीपक कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त आदित्य कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया, गिर्राज सिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक महेश गोयल, जितेंद्र वर्मा, गुड्डू चाहर, शैलू जादौन, राजू लवानिया, राजीव जैन, सोनू चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed