फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Treatment given to 2518 patients in health fairs

स्वास्थ्य मेलों में 2518 मरीजों को दिया गया उपचार

Sun, 31 Oct 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Treatment given to 2518 patients in health fairs
शहर के अर्बन पीएचसी का निरीक्षण करते सीएमओ डॉ.पीपी सिंह। - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। रविवार को जिले के 50 स्थानों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। इनमें 2518 मरीजों को जांच के साथ उपचार दिया गया। सीएमओ सहित अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

प्रभारी जिला स्वास्थ्य सूचना एवं शिक्षा अधिकारी ने रवींद्र सिंह गौर ने बताया कि रविवार को जनपद में 50 स्थानों पर स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। इनमें 92 चिकित्सक, 244 पैरामेडिकल स्टाफ द्वारा 1002 पुरुष, 889 महिला और 627 बच्चों सहित कुल 2518 मरीजों को उपचार प्रदान किया। मेलों में 155 गोल्डन कार्ड बनाए गए। 1232 लोगों का कोविड हेल्प परीक्षण किया गया। 226 लोगों की कोविड एंटीजन जांच कराई गई। सीएमओ डॉ. पीपी सिंह ने अर्बन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हिंदपुरम और आगरा रोड कां निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिले में 31 अक्तूबर तक निर्धारित लक्ष्य 1368579 के सापेक्ष 860310 प्रथम डोज और 219552 को द्वितीय डोज सहित कुल 1079862 नागरिकों को कोविड टीकाकरण से आच्छादित किया जा चुका है। शासन द्वारा दिये निर्देशों के अनुपालन में एक नवंबर से प्रतिदिन 30 हजार टीकाकरण का लक्ष्य निधारित किया गया है। प्रति ब्लॉक लगभग 35-35 सत्र क्लस्टर प्लानिंग के अनुसार तैयार किये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed