फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Treatment given to 1844 patients in health fairs

Agra News: स्वास्थ्य मेलों में 1844 मरीजों को दिया गया उपचार

Mon, 19 Feb 2024 12:22 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 19 Feb 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Treatment given to 1844 patients in health fairs
स्वास्थ्य मेलों में 1844 मरीजों को दिया गया उपचार
विज्ञापन

- सीएमओ ने कुसमरा पहुंचकर मेले का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी/कुसमरा। जिले के 51 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। मेलों में 1844 मरीजों का उपचार किया गया। सीएमओ डॉ.आरसी गुप्ता ने पीएचसी कुसमरा का निरीक्षण किया। इस दौरान यहां लेबर रूम बंद पाए जाने पर लेबर रूम के संचालन के निर्देश चिकित्साधीक्षक को दिए।

सीएमओ डॉ.आरसी गुप्ता दोपहर को कुसमरा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। यहां उन्होंने आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अभिलेख सहित ओपीडी में आए मरीजों से भी बातचीत की। मरीजों ने बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार की उचित व्यवस्था नहीं है। लेबर रूम तक बंद रहता है। इसके चलते मरीज झोलाछाप डॉक्टर से इलाज कराने को मजबूर हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि झोलाछाप से उपचार न लें। सीएमओ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दवाइयों का स्टॉक चेक किया। रजिस्टर पूर्ण न मिलने पर जिम्मेदारों को फटकार लगाई। इस दौरान फार्मासिस्ट ताराचंद्र, वार्डब्वॉय कोलंबस, नेहा, रचना पाल, सनी, कमलेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed