फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Treatment given to 1753 patients in Ayushman Bhava fairs

Agra News: आयुष्मान भव मेलों में 1753 मरीजों को दिया गया उपचार

Sun, 24 Sep 2023 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 24 Sep 2023 06:30 PM IST
विज्ञापन
Treatment given to 1753 patients in Ayushman Bhava fairs
आयुष्मान भव मेलों में 1753 मरीजों को दिया गया उपचार
विज्ञापन


मैनपुरी। शासन के निर्देश पर रविवार को जिले के 51 स्थानों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन हुआ। इसके अतिरिक्त सभी सीएचसी पर आयुष्मान भव मेलों का आयोजन हुआ। जन प्रतिनिधियों ने मेलों का उद्घाटन किया। 1753 मरीजों को उपचार दिया गया। इसके साथ ही 70 मरीजों की जांच कराई गई। आयुष्मान भव मेलों में आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। डॉक्टरों ने मरीजों को उपचार और जांच के साथ ही बीमारियों से बचाव के लिए भी जानकारी दी गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुचेला पर आयुष्मान मेले का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त भदौरिया और मंडल अध्यक्ष सुमित चौहान ने किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोधना घिरोर पर आयुष्मान भव मेले का शुभारंभ चेयरमैन यतेंद्र जैन और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजेश प्रताप ने किया। मंडल अध्यक्ष दीपक जैन ने आयुष्मान कार्ड का वितरण किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जागीर पर ब्लॉक प्रमुख मनेश चौहान और भाजपा बृज क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने स्वास्थ्य मेले का फीता काट कर शुभारंभ किया। मरीजों को फल वितरित किए गए। यहां रविंद्र सिंह गौर, डॉ आनंद किशोर, डॉ. मयंक मिश्रा, डॉ. पंकज तिवारी, अतुल पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगांव पर आयुष्मान भव कार्यक्रम के अंर्तगत स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ विधायक रामनरेश अग्निहोत्री और नगर पंचायत प्रतिनिधि आशीष तिवारी ने किया। स्वास्थ्य मेले में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. मोहित चतुर्वेदी , प्रभारी चिकित्सा अधिकारी सुल्तानगंज डॉ. पपेंद्र कुमार मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करहल पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गोविंद भदोरिया और जिला मंत्री भूपेंद्र यादव ने आयुष्मान मेले का शुभारंभ किया। यहां डॉ. प्रदीप यादव चिकित्सा अधीक्षक, डॉ. नीरज यादव, जयकेश यादव, राजीव मौजूद रहे। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरावली पर नगर पंचायत अध्यक्ष धर्मेंद्र वर्मा ने स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed