{"_id":"69cd7e129acaf0e608067dd2","slug":"travel-between-agra-and-mathura-will-be-easier-bridges-will-be-built-near-samogar-ghat-and-kailash-temple-agra-news-c-421-1-sagr1052-4770-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: आगरा और मथुरा के बीच सफर होगा आसान, समोगर घाट और कैलाश मंदिर के पास बनेंगे पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: आगरा और मथुरा के बीच सफर होगा आसान, समोगर घाट और कैलाश मंदिर के पास बनेंगे पुल
विज्ञापन
बिचपुरी। कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य के प्रयासों से आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में यातायात और कनेक्टिविटी सुधरेगी। यमुना नदी पर दो अलग-अलग स्थानों पर नए सेतु निर्माण कार्यों को स्वीकृति मिल गई है।
पहला सेतु रहनकला–रायपुर–बमरौली कटारा मार्ग पर समोगर घाट के पास बनेगा। यह दो-लेन पुल होगा, जिस पर करीब 93.94 करोड़ रुपये खर्च होंगे। दूसरा सेतु राष्ट्रीय राजमार्ग-2 से मथुरा जनपद को जोड़ने वाले मार्ग पर कैलाश मंदिर के निकट बनेगा। इस दो-लेन पुल पर लगभग 86.93 करोड़ रुपये की लागत आएगी। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से आगरा ग्रामीण और मथुरा के बीच आवागमन सुगम होगा।
कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने कहा कि इससे क्षेत्र के कई गांवों और मार्गों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय लोगों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की समस्याओं से राहत मिलने की उम्मीद है।