फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trauma center to be built in district hospital, land marked

जिला अस्पताल में बनेगा ट्रामा सेंटर, भूमि हुई चिह्नित

Fri, 25 Mar 2022 11:39 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Trauma center to be built in district hospital, land marked
कासगंज। जिले में चिकित्सा संसाधनों की लंबे अरसे से काफी कमी है, लेकिन अब जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर बनने से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर बनाने के लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। अब शीघ्र ही इसके निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। शासन से डेढ़ करोड़ रुपये ट्रॉमा सेंटर के लिए मंजूर हुए हैं।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर की स्थापना के लिए जिला से दो साल पहले शासन में प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन तब से यह प्रस्ताव शासन में लंबित चल रहा था। अब चूंकि वित्तीय वर्ष अब गुजर रहा है। ऐसे में शासन स्तर से इस प्रस्ताव के लिए डेढ़ करोड़ रुपये की मंजूरी की है। पहले चरण में जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। ऑक्सीजन प्लांट व टीबी अस्पताल के बीच की भूमि का चयन ट्रॉमा सेंटर के लिए हुआ है।
विज्ञापन

ट्रॉमा सेंटर बनने से तमाम दुर्घटनाओं के घायलों को तत्काल इलाज मिल सकेगा। जिले में कोई भी ट्रॉमा सेंटर नहीं था। निजी स्तर का भी कोई ट्रॉमा सेंटर जिले में नहीं हैं। दुर्घटना में घायलों को तत्काल इलाज उपलब्ध नहीं हो पाता था जिससे तमाम दुर्घटना पीड़ितों की मौत हो जाती थी। जिला अस्पताल से ऐसे घायलों को अलीगढ़ रेफर किया जाता है। अब ट्रॉमा सेंटर संचालित होने पर यहां चिकित्सा की आपात सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में ट्रॉमा सेंटर का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए भूमि चिह्नित कर ली गई है। निर्माण का प्रस्ताव मंजूर हो चुका है। बजट आना शेष है। बजट अवमुक्त होते ही निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। ट्रॉमा सेंटर की स्थापना एक अच्छी उपलब्धि साबित होगी। डॉ. एसपीएस सिद्धू, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed