फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transporters increased freight by 15 percent medicine to grocery everything will be expensive

आगरा: ट्रांसपोर्टर्स ने बढ़ाया 15 फीसदी माल भाड़ा, दवा से लेकर परचून तक, लगेगा महंगाई का बड़ा झटका 

Fri, 08 Apr 2022 09:37 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 08 Apr 2022 09:37 AM IST
सार

ट्रांसपोर्टर्स ने पेट्रोल, डीजल, टोल टैक्स समेत अन्य मदों के बढ़ने पर 15 फीसदी माल भाड़ा बढ़ाने का फैसला लिया है। नई दरों के लागू होने के बाद परचून यानी फुटकर ट्रांसपोर्टर्स के भाड़े में वृद्धि का असर वस्तुओं पर पड़ सकता है। 

विज्ञापन
Transporters increased freight by 15 percent medicine to grocery everything will be expensive
ट्रक - फोटो : PTI

विस्तार

पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के मद्देनजर जीवनी मंडी के आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन से जुड़े ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने माल भाड़ा में 15 फीसदी वृद्धि कर दी। नई दरें बृहस्पतिवार से ही लागू कर दी गईं। इसका असर जोंस मिल में आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन की बृहस्पतिवार को आयोजित बैठक में संयोजक दीपक शर्मा और अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि पेट्रोल, डीजल के दाम, थर्ड पार्टी बीमा, टोल टैक्स में वृद्धि से लागत बढ़ गई है। मुनाफा तो दूर किस्त जमा करना मुश्किल पड़ रहा है। 
विज्ञापन


ऐसे में ट्रांसपोर्टर्स के सामने माल भाड़ा बढ़ाने को लेकर साथी ट्रांसपोर्टर्स से चर्चा की गई। अंत में 15 फीसदी भाड़ा बढ़ाने का निश्चय किया गया। अध्यक्ष रमेश शर्मा ने कहा कि लागत बढ़ने के कारण वृद्धि करने का फैसला करना पड़ा। अन्य ट्रांसपोर्टर्स ने भी इस पर सहमति व्यक्त की है। दीपक शर्मा ने बताया कि परचून यानी फुटकर ट्रांसपोर्टर्स के भाड़े में वृद्धि का असर वस्तुओं पर पड़ सकता है। यहां से नट बोल्ट, जनरेटर पार्ट्स, दवाएं, किराना आदि का परिवहन किया जाता है।
विज्ञापन


बैठक में नरेश वर्मा, हिमांशु कौशिक,  गिरीश चौधरी, शिव सिंह चौधरी, विनोद बघेल, मोनू बघेल, गोपाल किशन बांगा, विजय कुमार, विक्की अरोरा, अजय तिवारी, बबलू, संजय यादव, हरिओम, सुरेश, पवन कुमार, रूपेश सिसौदिया, मनीष जैन, चंदन, योगेश आदि मौजूद रहे। वहीं आगरा महानगर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के महामंत्री मुकेश कुमार गर्ग ने बताया कि उनकी एसोसिएशन ने भी माल भाड़ा 15 फीसदी तक बढ़ाने का विचार किया है। अगले दो तीन दिन में बैठक करके फैसला कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
कहां से कहां तक     पहले माल भाड़ा   नई दरें
आगरा से लुधियाना   20,000   23,500
आगरा से कोलकाता       80,000       95,000 
आगरा से अहमदाबाद  30,000          36,000
आगरा से मुंबई   34500      40,000
आगरा से पुणे      40,000         47,000
आगरा से बेंगलुरु  67500   75,500

           
                 
       
      
                
          
                 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed