फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   transport corporation campaign against illegal vehicles in Agra seized 11 vehicles 

Agra: परिवहन निगम की कार्रवाई से उड़े डग्गामार वाहन चालकों के होश, 11 पर हुई कार्रवाई 

Sat, 28 May 2022 01:51 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 28 May 2022 01:51 PM IST
सार

परिवहन निगम की कार्रवाई से डग्गेमार वाहन चालकों के होश उड़े रहे। पुलिस के साथ संयुक्त रूप से परिवहन विभाग की टीम ने शहर के उन स्थानों पर अभियान चलाया, जहां डग्गेमार वाहनों की भीड़ रहती है।
 

विज्ञापन
transport corporation campaign against illegal vehicles in Agra seized 11 vehicles 
भगवान टॉकीज चौराहे पर लगी वाहनों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में अवैध वाहनों के खिलाफ अभियान में शुक्रवार को संयुक्त टीमों ने आईएसबीटी, खंदारी, वाटरवर्क्स और रामबाग चौराहे पर सवारियां भरने वाले 11 वाहनों को सीज कर दिया। इनमें पांच बसें और छह ईको व मैजिक वाहन हैं।

विज्ञापन


एआरएम आगरा फोर्ट जयकरन सिंह ने बताया कि परिवहन निगम, यातायात पुलिस की पांच टीमों ने अलग-अलग चौराहों पर डग्गामार वाहनों की धरपकड़ की। आईएसबीटी से पलवल जाने वाली डग्गामार बस को पकड़ा गया। भगवान टाकीज से औरेया जा रही प्राइवेट बस को सीज किया गया। वहीं खंदारी बाईपास, वाटरवर्क्स और रामबाग चौराहे पर भी बसें और छोटी गाड़ियों को पकड़ा गया। कुल 11 वाहनों को सीज किया गया है। 

विज्ञापन

सात रोडवेज बसों पर भी जुर्माना

बस अड्डे के बाहर से सवारियां भरने पर परिवहन निगम की टीम ने एटा, मैनपुरी, कासगंज डिपो की सात बसों के चालक, परिचालकों पर दो-दो हजार रुपये का जुर्माना लगाया। एआरएम ने बताया कि बस अड्डे के अंदर सवारियां भरने की बजाय ये बाहर बसें खड़ी कर सवारियों को बुला रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed