{"_id":"5de8c1c88ebc3e55003c2aac","slug":"transgenders-sabotage-in-bus-beat-conductor-crime-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शहर में सक्रिय नकली मंगलामुखियों का गिरोह, उगाही का विरोध करने पर बस में तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में सक्रिय नकली मंगलामुखियों का गिरोह, उगाही का विरोध करने पर बस में तोड़फोड़
Thu, 05 Dec 2019 02:07 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 05 Dec 2019 02:07 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
आईएसबीटी पर ईदगाह डिपो की बस में नकली मंगलामुखी ने यात्रियों से वसूली का विरोध करने पर परिचालक की पिटाई कर दी और बस के शीशे तोड़ दिए। परिचालक ने ट्रांसपोर्ट नगर चौकी में नकली मंगलामुखी के खिलाफ तहरीर दी है।
आईएसबीटी पर नकली मंगलामुखी के गिरोह सक्रिय है, जोकि बसों में यात्रियों से नेग मांगने के नाम पर उगाही कर रहा है। बुधवार की दोपहर तीन बजे ईदगाह डिपो की बस संख्या यूपी 85 एटी-0899 जयपुर रूट पर जाने के लिए खड़ी थी।
परिचालक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि इसी बीच बस में चार-पांच नकली मंगलामुखी घुस आए। वह यात्रियों से नेग के नाम पर वसूली करने लगे। एक यात्री के विरोध करने पर उसके साथ अभद्रता कर दी।

Trending Videos
यात्रियों के शोर को सुनकर वह बस में चढ़े और मंगलामुखी को बाहर निकलने को कहा। इस पर नकली मंगलामुखियों ने मारपीट कर दी। बस का दाहिनी ओर का शीशा भी तोड़ दिया।
सवारियों के एकजुट होने पर नकली मंगलामुखी भाग निकले। इस बारे में स्टेशन प्रभारी को भी जानकारी दी गई, लेकिन उन्होंने कोई सुनवाई नहीं की। इस बारे में परिचालक ने टीपी नगर चौकी में नकली मंगलामुखियों के विरुद्ध तहरीर दी है।