फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transgender person creates ruckus at Municipal Corporation over delay in issuance of death certificate

आगरा नगर निगम में किन्नर का हंगामा: मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनने पर फूटा गुस्सा, कर्मचारियों को सुनाई खरीखोटी

Thu, 01 Oct 2026 11:41 PM IST
Arun Parashar अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Thu, 01 Oct 2026 11:41 PM IST
सार

हंगामा बढ़ा तो विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक अन्य महिला ने अपने बेटे का जन्म प्रमाणपत्र न बनने की शिकायत की। इस पर विवाद और बढ़ गया। 

विज्ञापन
Transgender person creates ruckus at Municipal Corporation over delay in issuance of death certificate
नगर निगम आगरा

विस्तार

पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचीं किन्नर ने चक्कर कटवाने और देरी होने पर नगर निगम के हरीपर्वत जोनल कार्यालय में हंगामा किया। वह एक माह से प्रमाणपत्र के लिए परेशान थी। कर्मचारियों ने फिर आने को कहा तो नाराज होकर कर्मचारियों को खरीखोटी सुनाई। निगम कर्मचारियों से तकरार का वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन


उसने निगमकर्मियों से कहा कि जनता के काम के लिए यहां बैठाए गए हो। उनके काम ही नहीं करते। अपने घर से साहब बनकर आए हो। हंगामा बढ़ा तो विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान एक अन्य महिला ने अपने बेटे का जन्म प्रमाणपत्र न बनने की शिकायत की। इस पर विवाद और बढ़ गया। 
विज्ञापन


जोनल प्रभारी अवधेश कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने सोमवार तक फाइल पूरी कर प्रमाणपत्र बनवाने का आश्वासन दिया। जोनल प्रभारी के मुताबिक प्रमाणपत्र में कई दस्तावेज कम थे, जिससे यह जारी नहीं हो पाया। कागज पूरे करके प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जल्द ही प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed