Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transgender Community Stages Protest at DCP Office Over Death of Married Woman Three Months After Wedding

UP: शादी के तीन माह बाद विवाहिता की संदिग्ध माैत, किन्नरों के साथ पीली सेना ने किया डीसीपी कार्यालय का घेराव

Wed, 08 Apr 2026 10:36 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Wed, 08 Apr 2026 10:36 PM IST
सार

पड़ोसियों से परिजन को सूचना मिली कि मानसी की हत्या कर दी गई है। मायके वाले पहुंचे तो मानसी अस्पताल में मिली। ससुराली उसे छोड़ कर चले गए थे। परिजन मानसी को एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Transgender Community Stages Protest at DCP Office Over Death of Married Woman Three Months After Wedding
डीसीपी कार्यालय पर प्रदर्शन करती पीली सेना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

शादी के तीन माह बाद विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के मामले में ससुरालियों की गिरफ्तारी की मांग पर बुधवार को पीली सेना ने किन्नरों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित डीसीपी सिटी कार्यालय का घेराव किया। पीली सेना की अध्यक्ष शबाना खंडेलवाल के नेतृत्व में जस्टिस फॉर मानसी के नारे लगाते हुए परिजन और कार्यकर्ता कार्यालय के बाहर पोस्टर लेकर बैठ गए और तीन घंटे तक नारेबाजी की। आरोपी सास-ससुर की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


एत्माद्दौला के सीता नगर निवासी अशोक कुमार की बेटी मानसी की शादी 11 दिसंबर 2025 को कमला नगर के बल्केश्वर क्षेत्र के अनुराग नगर निवासी प्रिंस से हुई थी। 2 अप्रैल को पड़ोसियों से परिजन को सूचना मिली कि मानसी की हत्या कर दी गई है। मायके वाले पहुंचे तो मानसी अस्पताल में मिली। ससुराली उसे छोड़ कर चले गए थे। परिजन मानसी को एसएन मेडिकल काॅलेज की इमरजेंसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदे पर लटकने से मौत की पुष्टि के बाद पुलिस ने पति और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। पति प्रिंस को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। मामले में किन्नर समाज के लोगों ने परिजन के साथ प्रदर्शन किया था। शबाना खंडेलवाल ने बताया कि मानसी की मौत से पहले सीसीटीवी में वह घर से निकलते दिखी और पति उसे बाल पकड़ कर वापस ला रहा था। इससे साफ है कि बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी पति प्रिंस की बहन मायके वालों को कॉल कर धमका रही है। पुलिस अन्य नामजदों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। हालांकि बैठक होने के कारण डीसीपी सिटी कार्यालय में अधिकारी मौजूद नहीं थे। पुलिसकर्मियों के समझाने के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed