फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transgender arrested for murder charges

मंगलामुखी ने पहले माना पति, फिर सुपारी किलर से करा दी हत्या

Thu, 20 Sep 2018 05:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Updated Thu, 20 Sep 2018 05:06 PM IST
विज्ञापन
Transgender arrested for murder charges
पुलिस ने हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ के पुरुषोत्तम बिहार में मंगलामुखी के घर पर रहने वाले एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। पुलिस मामले की तह तक पहुंची, तो हत्या के आरोपियों के नाम सामने आने लगे। आरोपियों के रूप में मंगलामुखी दीक्षा का नाम आया, जो मृतक को पति के रूप में मानती थी। मंगलामुखी के साथ दो अन्य हत्या के आरोपियों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि अभी एक फरार है। फिरोजाबाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा गुरुवार को कर दिया।

विज्ञापन


एसएसपी सचिंद्र पटेल ने पत्रकारों को बताया कि थाना रामगढ़ के पुरुषोत्तम बिहार में 14 सितंबर को नारखी के बरतरा निवासी विजय उर्फ कुंवरपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। थाना रामगढ़ पुलिस के साथ हत्याकांड के खुलासे में एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह और सीओ सिटी डा अरुण कुमार जुटे थे। एसएचओ रामगढ़ भानु प्रताप सिंह, क्राइम ब्रांच प्रभारी कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ सांती रोड पर सक्रिय थे।
विज्ञापन


पुलिस ने हत्याकांड में शामिल तीन अभियुक्तों को सांती रोड से गिरफ्तार कर लिया। इनमें रामगढ़ की पुरुषोत्तम बिहार कालोनी निवासी मंगलामुखी दीक्षा पुत्री रमेशचंद्र, इंद्रा कालोनी निवासी विष्णु धीमर उर्फ रोहित पुत्र सुरेशचंद्र और एटा जिले के कोतवाली नगर स्थित गांधी मार्केट निवासी भोला ठाकुर पुत्र महेशचंद्र को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से दो तमंचे और एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि मृतक विजय उर्फ कुंवरपाल पत्नी की मौत के बाद पिछले करीब 20 वर्ष से दीक्षा के पास पति के रूप में रहता था। वह ढोलक बजाने के साथ दीक्षा की गाड़ी भी चलाता था। विजय, दीक्षा के नाम मकान को अपने छोटे बेटे रितुराज के नाम कराने को दवाब बना रहा था। दीक्षा का कहना है उसके साथ मारपीट करता था। इसी कारण दीक्षा ने उसे रास्ते से हटाने के लिए इंद्रा कालोनी का निवासी विष्णु धीमर उर्फ रोहित से संपर्क किया।

विजय को मरवाने के लिए चार लाख में सुपारी दे दी। रोहित ने एटा निवासी विपिन चौहान एवं भोला ठाकुर से बात कराई और 14 सितंबर को हत्या करने का वादा किया था। तीनों ने आकर हत्या की और फिर विष्णु दोनों को एटा छोड़कर आया था। एसएसपी ने कहा शीघ्र ही विपिन चौहान को गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा।

विष्णु धीमर पर दर्ज हैं 15 मुकदमें  

एसएसपी सचिंद्र पटेल ने कहा हत्या की सुपारी दिलाने वाले बिष्णु धीमर पर रामगढ़ और उत्तर थाने में हत्या लूट, फायरिंग, एनएसए सहित कई मुकदमें दर्ज हैं। एटा जिले के मोहल्ला गांधी मार्केट नई बस्ती निवासी भोला ठाकुर पुत्र महेंद्र चंद्र शूटर है। उस पर दो मुकदमें थाना रामगढ़ में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed