फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transformer replaced after 36 hours

36 घंटे बाद बदला गया दस एमवीए का खराब ट्रांसफार्मर

Thu, 14 Jul 2022 09:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 09:18 PM IST
विज्ञापन
Transformer replaced after 36 hours
मैनपुरी। शहर के आधा दर्जन मोहल्लों में 36 घंटे बाद बृहस्पतिवार शाम को बिजली आपूर्ति सामान्य हो सकी। पॉवर हाउस उपकेंद्र में लगा दस एमवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने के चलते बुधवार सुबह से आपूर्ति बाधित थी। गर्मी के बीच कटौती ने लोगों को बेहाल कर दिया। आगरा से नया ट्रांसफार्मर मंगाकर आपूर्ति चालू कराई गई।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह सात बजे पॉवर हाउस उपकेंद्र में लगा दस एमवीए हो गया था। इसके चलते आवास विकास आंशिक, अवध नगर, स्टेशन रोड, पॉवर हाउस रोड, छपट्टी, खरगजीत नगर, पंजाबी कॉलोनी समेत अन्य मोहल्लों की आपूर्ति बाधित हो गई थी। चेकिंग के बाद आगरा से नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया था। तब तक के लिए उपकेंद्र पर लगे दूसरे आठ एमवीए के ट्रांसफार्मर से रोस्टर के आधार पर बिजली आपूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन

दो-दो घंटे करके किसी तरह बिजली आपूर्ति हो रही थी। लेकिन गर्मी में दो घंटे में बिजली कटौती से लोग परेशान हो रहे थे। बुधवार को देर रात आगरा से नया ट्रांसफार्मर मैनपुरी पहुंच गया। बृहस्पतिवार को दिन भर विद्युत निगम के कर्मचारी ट्रांसफार्मर को स्थापित करने में जुटे रहे। शाम को किसी तरह ट्रांसफार्मर को स्थापित किया गया। ट्रांसफार्मर चार्ज होने के बाद इससे बिजली आपूर्ति चालू हो सकी। इस बीच 36 घंटे लोगों को पॉवर कट का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता श्यामकिशोर बिंद ने बताया कि नया ट्रांसफार्मर लगा दिया गया है। चार्ज होने के बाद नए ट्रांसफार्मर से आपूर्ति भी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
पूरे उपकेंद्र क्षेत्र में रही आपूर्ति की समस्या
भले ही विद्युत उपकेंद्र में लगा एक ही ट्रांसफार्मर खराब हुआ था लेकिन समस्या पूरे उपकेंद्र क्षेत्र में रही। दरअसल उपकेंद्र में दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं, इससे आधे-आधे क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जाती है। एक ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसके चलते दूसरे ट्रांसफार्मर से ही दोनों क्षेत्रों में आपूर्ति हो रही थी। इससे दोनों क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed