फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Transformer blew up, power supply disrupted in many localities

Agra News: ट्रांसफार्मर फुंका,कई मोहल्लों की बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 16 Mar 2024 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sat, 16 Mar 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Transformer blew up, power supply disrupted in many localities
सोरोंजी। तीर्थनगरी में हरि की पौड़ी के पास मेला ग्राउंड में रखा विद्युत ट्रांसफार्मर शनिवार को फुंक गया। इससे कई मोहल्लों की विद्युत आपूर्ति सुबह से ठप हो गई जिससे लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ा।250 केवी का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंकने से बाहर दहलान, हरि की पौड़ी क्षेत्र, गली बालाजी, गली संकट मोचन, गंगा गली, सराफा बाजार क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इसकी वजह ट्रांसफार्मर का सही रखरखाव नहीं होना व अत्यधिक लोड बताया गया। सभासद रिंकू पचौरी ने विद्युत उपकेंद्र में बिजली आपूर्ति ठप होने की शिकायत की। इसके बाद विद्युतकर्मियों ने ट्रांसफार्मर ठीक करने का प्रयास किया लेकिन फुंकने के कारण इससे बिजली आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई। जेई केपी सिंह ने बताया कि स्टोर में ट्रांसफार्मर नहीं होने के कारण बाहर से मंगाया गया है। शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed