{"_id":"60f1879ccf77cf2ed5659c67","slug":"transfers-from-government-level-arto-tehsildar-and-eo-changed-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैनपुरी: शासन स्तर से हुए बड़े पैमाने पर तबादले, एआरटीओ, तहसीलदार, ईओ बदले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैनपुरी: शासन स्तर से हुए बड़े पैमाने पर तबादले, एआरटीओ, तहसीलदार, ईओ बदले
Sat, 17 Jul 2021 12:40 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:40 AM IST
सार
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात वित्त एवं लेखाधिकारी रामसेवक का एटा में वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया है। पूर्व में उनके पास एटा का अतिरिक्त चार्ज था।
विज्ञापन
ट्रांसफर(सांकेतिक)
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने एआरटीओ, तहसीलदार, ईओ सहित जिले में तैनात कई अफसरों के तबादले किए हैं। एआरटीओ प्रणव झा को गाजियाबाद के प्रवर्तन दल तृतीय में नई तैनाती दी गई है। एआरटीओ मैनपुरी के पद पर तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
नगर पंचायत घिरोर में तैनात ईओ सुभाषचंद्र को नगर पंचायत कंपिल फर्रुखाबाद भेजा गया है। वहीं उनके स्थान पर नगर पंचायत जलाली अलीगढ़ में तैनात नीलाव शाक्य को तैनाती दी गई है। ज्योती खुड़िया नगर पंचायत में खाली पड़े ईओ के पद पर सुरभि पांडेय को नई तैनाती दी गई है। सदर तहसील में तैनात तहसीलदार मनोज कुमार राय को प्रतापगढ़ भेजा गया है। वहीं तहसीलदार सुशील कुमार को हाथरस तथा अजीत कुमार को मथुरा भेजा गया है। इसके अलावा नायब तहसीलदार अनुभव चंद्रा को तहसीलदार के पद पर हमीरपुर तथा अनिल कुमार को हाथरस भेजा गया है।
विज्ञापन
तहसीलदार के पद पर मुजफ्फरनगर से भगत सिंह को, शामली से राजकुमार को तथा गौतमबुद्ध नगर से राजेश कुमार जयंत, बरेली से आनंद सिंह को मैनपुरी भेजा गया है। किशनी बीडीओ धीरेंद्र यादव का ट्रांसफर प्रयागराज हुआ है। उप क्रीड़ाधिकारी संजीव वर्मा का ट्रांसफर ललितपुर किया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में तैनात वित्त एवं लेखाधिकारी रामसेवक का एटा में वित्त एवं लेखाधिकारी के पद पर स्थानांतरण कर दिया गया है। पूर्व में उनके पास एटा का अतिरिक्त चार्ज था।
विज्ञापन
आगरा: आप नेता संजय सिंह ने सरकार को घेरा, पारस अस्पताल पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग