फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   AAP leader Sanjay Singh demand Zila Panchayat and Block Pramukh elections should be cancelled

आगरा: संजय सिंह ने जनसंख्या नीति बिल पर कसा तंज, पारस अस्पताल पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग

Sat, 17 Jul 2021 12:43 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 17 Jul 2021 12:43 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने शुक्रवार को आगरा में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद पत्रकार वार्ता में भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
AAP leader Sanjay Singh demand Zila Panchayat and Block Pramukh elections should be cancelled
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी व राज्यसभा सांसद संजय सिंह का कहना है कि श्री पारस अस्पताल में मॉकड्रिल में 22 लोग मर गए, यह हत्या का मामला है। अस्पताल संचालक के खिलाफ 22 लोगों की हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। एक हफ्ते में कोई कार्रवाई नहीं होती है तो वह न्यायालय जाएंगे। 

विज्ञापन


संजय सिंह शुक्रवार को सदस्यता अभियान की समीक्षा करने के लिए आगरा पहुंचे थे। संजय प्लेस स्थित किरन मित्तल प्रतिष्ठान में मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज में गुंडागर्दी का सबसे बड़ा उदाहरण ब्लॉक प्रमुख और जिला पंचायत के चुनाव में देखा गया। जो पार्टी गुंडाराज व भ्रष्टाचार खत्म करने आई थी, वही इसमें लिप्त नजर आई। ब्लॉक प्रमुख के प्रत्याशी अपने पिता का शव ले जा रहे थे, उनका अपहरण कर लिया जाता है, इटावा में एसपी को थप्पड़ मारा जाता है। महिला का चीरहरण किया जाता है। यदि भाजपा के जिला पंचायत सदस्य नहीं जीते तो जिला पंचायत अध्यक्ष कैसे जीत गए। 
विज्ञापन


संजय सिंह ने कहा कि भाजपा के महज 650 सदस्य जिला पंचायत के जीते हैं। जिला पंचायत के सदस्य का चुनाव सीधे होता है, इसमें भाजपा बुरी तरह पराजित हुई। उन्होंने मांग की कि जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लॉक प्रमुख का चुनाव निरस्त किया जाए, इसे फिर से कराया जाए। यह लोकतंत्र की हत्या है। चुनाव सीधे जनता से कराया जाना चाहिए। उन्होंने राम मंदिर मामले में न्यायालय जाने की बात कही। तीसरी लहर के नाम पर चिकित्सा उपकरणों की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 

जनसंख्या नीति में सांसद व विधायकों पर भी पाबंदी लगे
प्रदेश सरकार के जनसंख्या नीति बिल पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने दो से अधिक बच्चे वाले सांसद व विधायकों के भी चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगाई जानी चाहिए। महज ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत के चुनाव पर ही पाबंदी नहीं होनी चाहिए। भाजपा के 153 विधायक ऐसे हैं, जिनके दो से अधिक बच्चे हैं। 

एक माह में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य
संजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने प्रदेश में एक माह में एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रत्येक विधानसभा 25 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है। पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में सभी 403 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अभी किसी पार्टी के साथ गठबंधन की बात नहीं चल रही है। उन्होंने आंबेडकर पार्क, छीपीटोला में सभा को संबोधित किया। पार्टी सत्ता में आई तो 200 यूनिट बिजली निशुल्क दी जाएगी। महिलाओं को निशुल्क चिकित्सा दी जाएगी। कार्यक्रम में विधायक चौधरी सुरेंद्र चौहान, सुधीर भारद्वाज, फैसल वारसी, जिलाध्यक्ष बनै सिंह पहलवान, अनमोल बंसल, अशोक नगगर, डॉ. हृदेश चौधरी, कपिल वाजपेेयी, दिलीप बंसल आदि मौजूद रहे। 

फिरोजाबाद में दरोगा की दबंगई: एसएसपी ने की कार्रवाई, बिना नंबर की बाइक दौड़ा रहे उपनिरीक्षक हुए लाइन हाजिर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed