फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   transfer of police officer

Agra News: 13 थाना प्रभारियों की नई तैनाती, 4 लाइन हाजिर

Mon, 29 Jan 2024 03:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
transfer of police officer
आगरा। पुलिस आयुक्त जे रविंदर गौड ने रविवार को 17 थाना प्रभारी निरीक्षक और थानाध्यक्षों में फेरबदल कर दिया। इनमें 4 को लाइन हाजिर किया गया है। 13 को नई तैनाती मिली है। इनमें 2 एसआई को नई जिम्मेदारी देते हुए थानाध्यक्ष बनाया गया है। पुलिस आयुक्त के चार्ज संभालने के बाद से ही थानों में बदलाव की चर्चा थी। अभी एक और लिस्ट जारी हो सकती है।
विज्ञापन


थाना प्रभारियों की लिस्ट मेंं पहला नाम एंटी रोमियो व मिशन शक्ति की प्रभारी महिला निरीक्षक शैली राणा का है। उन्हें प्रभारी निरीक्षक थाना रकाबगंज बनाया गया है। थाना रकाबगंज के प्रभारी निरीक्षक सुदामा लाल को प्रभारी निरीक्षक मंसुखपुरा, प्रभारी निरीक्षक शाहगंज आलोक कुमार सिंह को प्रभारी निरीक्षक हरीपर्वत, प्रभारी निरीक्षक कमला नगर आनंदवीर सिंह को प्रभारी निरीक्षक जगदीशपुरा, थाना हरीपर्वत के निरीक्षक अपराध राजीव कुमार को प्रभारी निरीक्षक कागारौल, प्रभारी निरीक्षक कागारौल अमित कुमार मान को प्रभारी निरीक्षक थाना शाहगंज, पीआरओ पुलिस आयुक्त तरुण धीमान को प्रभारी निरीक्षक थाना जैतपुर, प्रभारी सर्विलांस सेल पुलिस आयुक्त राकेश कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना फतेहाबाद, थानाध्यक्ष जगदीशपुरा कुशलपाल को थानाध्यक्ष लोहामंडी बनाया गया है।
विज्ञापन




वहीं, चौकी प्रभारी बुंदू कटरा मोहित कुमार को थानाध्यक्ष पिनाहट, चौकी प्रभारी ट्रांसपोर्ट नगर सोविंद्र कुमार को थानाध्यक्ष कमला नगर, थानाध्यक्ष जैतपुर ज्ञानेंद्र सिंह को थानाध्यक्ष किरावली बनाया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक हरीपर्वत देवेंद्र कुमार दुबे, थाना प्रभारी निरीक्षक मंसुखपुरा गंगासागर, थाना प्रभारी निरीक्षक सैंया समरेश सिंह और थानाध्यक्ष पिनाहट नीरज कुमार को पुलिस लाइन भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


निरीक्षक अपराध भी बदले गए

थाना सैंया के निरीक्षक अपराध रविंद्र कुमार राठी को निरीक्षक अपराध थाना हरीपर्वत, निरीक्षक अपराध थाना लोहामंडी राजेश कुमार को निरीक्षक अपराध सैंया, निरीक्षक अपराध थाना कमला नगर ऋषिपाल सिंह को निरीक्षक अपराध जगदीशपुरा, निरीक्षक अपराध किरावली सतीश कुमार को निरीक्षक अपराध जैतपुर और निरीक्षक अपराध थाना एत्माद्दौला सुबोध कुमार को निरीक्षक अपराध थाना नाई की मंडी बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed