{"_id":"61db1824e39481251d26cf9d","slug":"transfer-of-five-block-education-officers-posted-in-the-district-mainpuri-news-agr520659684","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तैनात पांच खंड शिक्षाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तैनात पांच खंड शिक्षाधिकारियों का हुआ स्थानांतरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है। अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप ने पत्र जारी कर जिले में तैनात पांच खंड शिक्षाधिकारियों को जिले से बाहर भेजा है। वहीं बाहरी जनपदों से जिले में छह खंड शिक्षाधिकारी भेजे गए हैं।
बेसिक शिक्षा निदेशक कार्यालय से अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप ने सात जनवरी को पत्र जारी करते हुए जिले में तैनात पांच खंड शिक्षाधिकारियों का स्थानांतरण किया है।
अपर शिक्षा निदेशक द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुसार जनपद में तैनात खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील का फिरोजाबाद, जेपी पाल को कानपुर नगर, सर्वेश सिंह का कन्नौज, शैलेंद्र कुमार का अमरोहा और सुमित कुमार का एटा के लिए स्थानांतरण किया गया है। वहीं बदायूं में तैनात राशिद अनवर, हाथरस में तैनात सुबोध कुमार, कन्नौज में तैनात सुनील कुमार दुबे, कानपुर देहात में तैनात उदय नारायण कटियार, फिरोजाबाद में तैनात जितेंद्र सिंह और एटा में तैनात नीरजा चतुर्वेदी को मैनपुरी भेजा गया है।
विज्ञापन
मुझे आज ही पत्र प्राप्त हुआ है। अधिकारियों से राय ली गई है अभी तक किसी भी खंड शिक्षाधिकारी रिलीव नहीं किया गया है। विभागीय उच्चाधिकारियों से राय मांगी गई है।
कमल सिंह, बीएसए