फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trains will soon run at a speed of 160 kmph on Delhi-Howrah route

दिल्ली-हावड़ा रूट पर 160 किमी प्रति घंटे की स्पीड से जल्द दौड़ेंगी ट्रेनें

Thu, 29 Sep 2022 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:42 PM IST
सार

इसके बाद दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर 160 किमी\/घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेनों में यात्री सफर का आनंद ले सकेंगे।इसी कड़ी में अब एक नया अध्याय जुड़ चुका है।जिसके बाद पूर्वा एक्सप्रेस जैसी ट्रेन नई-दिल्ली से हावड़ा के बीच कुल 1450 किमी के सफर को लगभग 22 घंटे में पूरा कर रही है।

विज्ञापन
Trains will soon run at a speed of 160 kmph on Delhi-Howrah route

विस्तार

टूंडला। रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। अब कुछ समय का इंतजार बाकी है। इसके बाद दिल्ली-हावड़ा ट्रैक पर 160 किमी/घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेनों में यात्री सफर का आनंद ले सकेंगे। जिससे ट्रेनों का सामयिक संचालन में वृद्धि होगी। वहीं ट्रेनें दिल्ली से हावड़ा के बीच की दूरी को मात्र 10 घंटों में पूरा करेंगी। रेल प्रशासन ने कानपुर-दिल्ली रेलट्रैक की पॉवर को अपग्रेड करने के लिए टूंडला को मुख्य केन्द्र बनाते हुए ओएचई का मिनी डिपो स्थापित किया गया है। जहां से टूंडला के आसपास के सेक्शन में ट्रैक अपग्रेड करने का कार्य तेजी से शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

रेल प्रशासन यात्रियों की बेहतर सुविधा एवं आधुनिकरण की दिशा में नित नए आयाम स्थापित करता जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक नया अध्याय जुड़ चुका है। जापान में चलने वाली बुलेट ट्रेनों की तर्ज पर दिल्ली-हावड़ा रेलखंड के बीच भारतीय रेल को 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ाने का कार्य प्रगति पर है। इसके लिए टूंडला हैड क्वार्टर के मनोरंजन केंद्र स्थित रेलवे के मैदान में रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग का मिनी स्टोर स्थापित कर दिया गया है। जहां से टूंडला से हाथरस, अलीगढ़, खुर्जा व कानपुर की ओर टूंडला, इटावा एवं फफूंद के मध्य रेलट्रैक को अपग्रेड करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

10 से 12 घंटे में दिल्ली से हावड़ा पहुंचेंगी ट्रेनें
टूंडला रेल प्रशासन ने अधिकांश ट्रेनों में एलएचबी रेक लगाने के बाद 110 के स्थान पर 130 किमी प्रति घंटे की रफ्तार की थी। जिसके बाद पूर्वा एक्सप्रेस जैसी ट्रेन नई-दिल्ली से हावड़ा के बीच कुल 1450 किमी के सफर को लगभग 22 घंटे में पूरा कर रही है। इस प्रोजेक्ट के पूर्ण होने के बाद इसी दूरी को मात्र 10-12 घंटों में तय करने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed