{"_id":"5d1f65f98ebc3e3cd810e7eb","slug":"trains-will-run-at-110km-agra-news-agr394635734","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा से कानपुर तक 110 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा से कानपुर तक 110 की स्पीड से दौड़ेगी ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर के डीआरएम ने कहा कि मथुरा से कानपुर तक अगले साल 110 की स्पीड से ट्रेनें दौड़ेंगी। इसके लिए मथुरा से कानपुर तक क्षेत्र का विद्युतीकरण कराया जा रहा है।
डीआरएम डीके सिंह शुक्रवार को कैंट स्टेशन का निरीक्षण करने मथुरा आए थे। डीआरएम ने स्टेशन, प्लेटफार्म, सरकुलेटिंग एरिया, आरआरआई केबिन, चेंज ओवर आदि देखने और सफाई कराने पर विशेष जोर दिया। आरपीएफ की बैरक व रिटायरिंग रूम सहित सुरक्षा के इंतजाम देखे। कहा कि अगले साल मथुरा में डीजल के रेल इंजन देखने को नहीं मिलेंगे।
मथुरा से कासगंज तथा कासगंज से फर्रुखाबाद तक ओएचई लाइन तैयार हो चुकी है, अब कानपुर तक लाइन बनाने का काम चल रहा है। इसके बाद मथुरा से कानपुर तक सीधे इलेक्ट्रिक इंजन से 110 की स्पीड पर ट्रेन दौड़ेगी। स्पीड बढ़ने के साथ यात्री सुविधा बढ़ाई जा रही हैं और नई ट्रेन भी चलाई जा सकेंगी। निरीक्षण के दौरान सीनियर डीईएन आशुतोष मिश्रा, डीईएन एके सिंह, सीएमएस डॉ. अरुण खुन्नू, सीनियर डीसीएम नीतू, सीनियर इलेक्ट्रिक इंजीनियर सुमित गर्ग, आरपीएफ प्रभारी नारायण सिंह सहित अन्य रेलवे अफसर मौजूद रहे।