फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trains reached Agra late by 14 hours passengers facing problems on platform

Agra: 14 घंटे तक देरी से चल रहीं ट्रेनें, प्रतीक्षालय रहते फुल; प्लेटफॉर्म पर परेशानी झेल रहे यात्री

Thu, 08 Feb 2024 10:30 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला, न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Feb 2024 10:30 AM IST
सार

आगरा में ट्रेनें 14 घंटे तक देरी से पहुंच रहीं हैं। स्टेशन में प्रतीक्षालय फुल रहते। इससे यात्री प्लेटफॉर्म पर परेशानी झेल रहे हैं। जिले  से रोजाना 200 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं।

विज्ञापन
Trains reached Agra late by 14 hours passengers facing problems on platform
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म में बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में आगरा से गुजरने वाली ट्रेनें अभी भी समय पर नहीं चल रही हैं। बुधवार को 20 से अधिक ट्रेनें देर से चलीं। सबसे ज्यादा प्रभावित तेलंगाना एक्सप्रेस रही, जो 14 घंटे देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। ट्रेनों के घंटों देरी के कारण स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ लगी है। प्रतीक्षालय में बैठने की जगह नहीं मिलने पर प्लेटफॉर्म पर जमीन पर बैठना पड़ा।

विज्ञापन


आगरा कैंट, आगरा फोर्ट, राजा की मंडी स्टेशन से रोजाना 200 से अधिक ट्रेनें गुजरती हैं। खराब मौसम के कारण ट्रेनें घंटों लेट हैं। इससे स्टेशनों पर यात्रियों को परेशानी हो रही है। ठंड भले ही पहले की अपेक्षा कम हुई हो लेकिन प्रतीक्षालय फुल होने से यात्रियों के जमीन पर बैठकर ही समय बिताना पड़ रहा है। इससे उनकी समस्याओं में कमी नहीं आई है।  
विज्ञापन


सदर निवासी विकास आहूजा ने बताया कि उनको पंजाब जाना है। ट्रेन लेट हैं, इस कारण इंतजार करना पड़ा है। कमला नगर की रुचि अग्रवाल ने बताया कि प्रतीक्षालय भी फुल चल रहे हैं। रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि अगले सप्ताह में मौसम साफ होने पर समय पर ट्रेनें चलने लगेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed