{"_id":"65813bb27f30233d8f02a723","slug":"trains-passing-through-agra-are-running-late-due-to-mist-and-fog-2023-12-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: धुंध-कोहरे का असर, सुपरफास्ट ट्रेनें भी देरी से चल रहीं; स्टेशनों पर इंतजार करते रहे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: धुंध-कोहरे का असर, सुपरफास्ट ट्रेनें भी देरी से चल रहीं; स्टेशनों पर इंतजार करते रहे यात्री
Tue, 19 Dec 2023 12:14 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Tue, 19 Dec 2023 12:14 PM IST
सार
धुंध व कोहरे की वजह से सुपरफास्ट ट्रेनें भी देरी से चल रहीं हैं। आगरा में विभिन्न स्टेशनों पर यात्री अपने गंतव्य स्थान तक जाने के लिए ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
कोहरे के कारण लेट चल रहीं ट्रेनें।
- फोटो : Agra
विस्तार
धुंध और कोहरे से आगरा से होकर गुजरने वाली ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इसमें सुपरफास्ट ट्रेनें भी शामिल हैं। ट्रेनें देरी से चलने के कारण यात्रियों को परेशानी हो रही है। आगरा कैंट, आगरा फोर्ट समेत कई स्टेशनों पर यात्री ट्रेनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट ट्रेन एक घंटा देरी से आगरा कैंट स्टेशन पहुंची। विशाखापत्तनम-नई दिल्ली एक्सप्रेस 4:30 घंटे, अमृतसर-मुंबई सीएसटी एक्सप्रेस 1.15 घंटे, नई दिल्ली-रानी लक्ष्मीबाई झांसी ताज एक्सप्रेस एक घंटा, मुंबई सीएसटी-अमृतसर एक्सप्रेस 1.10 घंटे देरी से आईं।
विज्ञापन
चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस 1:40 घंटा, डॉ. अंबेडकर नगर-श्रीमाता वैष्णो देवी मालवा एक्सप्रेस, पटना-कोटा एक्सप्रेस और बंगलुरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस और हजरत निजामुद्दीन-मैसूर स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस 1:30-1:30 घंटा देरी से चल रही हैं। फिरोजपुर कैंट-मुंबई सीएसटी पंजाब मेल 45 मिनट, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस एक घंटा और हजरत निजामुद्दीन-विशाखापत्तनम, समता एक्सप्रेस 40 मिनट देरी से आईं।
विज्ञापन