फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trains passing through Agra are delayed by many hours due to fog

Agra: ट्रेनें 15 घंटे तक लेट, खुले में इंतजार कर ठिठुर रहे यात्री; पेड़ के नीचे और गैलरी में बैठने को मजबूर

Thu, 18 Jan 2024 02:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 18 Jan 2024 02:09 PM IST
सार

आगरा से गुजरने वालीं ट्रेनें 15 घंटे तक लेट चल रही हैं। इससे यात्री खुले में इंतजार कर ठिठुर रहे हैं। वह पेड़ के नीचे और गैलरी में बैठने को मजबूर हैं। 

विज्ञापन
Trains passing through Agra are delayed by many hours due to fog
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म में बैठे यात्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा से गुजरने वाली ट्रेनें कोहरे के कारण 15 घंटे तक देरी से चल रही हैं। इसके कारण प्रतीक्षालय और स्टेशन पर भीड़ है। मजबूरी में यात्री खुले में जमीन पर बैठने को मजबूर हैं। बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है।

विज्ञापन


रेलवे वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि हैदराबाद-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस 15:48 घंटे, नई दिल्ली-हैदराबाद तेलंगाना एक्सप्रेस 14:36 घंटे, रानी कमलापति स्टेशन-हजरत निजामुद्दीन शान-ए-भोपाल एक्सप्रेस 10:46 घंटे देरी से स्टेशन पर पहुंची। 
विज्ञापन


पुरी-योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस 4:26घंटे, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन महाकौशल एक्सप्रेस 4:11 घंटे, बंगलूरू-नई दिल्ली कर्नाटक एक्सप्रेस 3:36 घंटे, रानी कमलापति स्टेशन-हजरत निजामुद्दीन वंदेभारत एक्सप्रेस और हजरत निजामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस 4-4 घंटे देरी से चली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन-रानी कमलापति स्टेशन वंदेभारत एक्सप्रेस 3:56 घंटे, नई दिल्ली-चेन्नई जीटी एक्सप्रेस 2:42 घंटे, एर्नाकुलम-हजरत निजामुद्दीन मंगला एक्सप्रेस 1:48 घंटा और त्रिव्रेंदम-नई दिल्ली केरल एक्सप्रेस 1:20 घंटा देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। बल्केश्वर के सुनील अग्रवाल ने बताया कि परिवार के साथ भोपाल जाना है, ट्रेनें लेट हैं। स्टेशन पर भी ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed