फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Trains on the Agra-Jhansi route will be affected, with many trains taking diverted routes.

ध्यान दें: मुंबई और बिहार का सफर हुआ मुश्किल, ये ट्रेनें निरस्त; कई का बदला रूट; देख लें पूरा चार्ट

Sat, 16 May 2026 10:59 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 10:59 AM IST
सार

लखनऊ स्टेशन और कटिहार-कुरेठा खंड में चल रहे रेलवे कार्यों के कारण जून तक कई ट्रेनों के रूट बदले गए हैं और कुछ ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है। यात्रियों को यात्रा से पहले रेलवे हेल्पलाइन और एनटीईएस एप से जानकारी लेने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Trains on the Agra-Jhansi route will be affected, with many trains taking diverted routes.
ट्रेन सांकेतिक आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 लखनऊ स्टेशन पर कार्य और उत्तर पूर्व रेलवे के कटिहार-कुरेठा खंड में दोहरीकरण कार्य से आगरा मंडल के यात्रियों को जून तक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आगरा से मुंबई, गोरखपुर, असम, गुजरात और बिहार की ओर जाने वाली कई प्रमुख ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बदले मार्ग से और कुछ को आंशिक रूप से निरस्त किया गया है।
विज्ञापन

रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि 15 मई से 23 जून तक वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन झांसी से लखनऊ के बीच चलने वाली दो ट्रेनें आंशिक रूप से निरस्त रहेंगी। गाड़ी संख्या 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ कानपुर सेंट्रल तक ही जाएगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 64702 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कानपुर सेंट्रल से ही चलेगी। इन दोनों ट्रेनों के 40 फेरे प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा 11 अन्य ट्रेनों का मार्ग बदला गया है। ये ट्रेनें लखनऊ स्टेशन पर नहीं रुकेंगी और बाराबंकी-मलहौर-ऐशबाग-कानपुर सेंट्रल या कानपुर सेंट्रल-ऐशबाग-मलहौर-बाराबंकी के रास्ते चलेंगी। इन परिवर्तित मार्ग वाली ट्रेनों के लिए लखनऊ के बजाय ऐशबाग और बादशाह नगर स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आनंद विहार- कामाख्या एक्सप्रेस 10 और 11 जून को सुबह 7:40 बजे के बजाय 9:40 बजे चलेगी। 15946 डिब्रूगढ़-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 10 जून को सुबह 5 बजे के बजाय 7 बजे रवाना होगी, जबकि 04127 कानपुर-गुवाहाटी स्पेशल 11 जून को सुबह 8 बजे के स्थान पर 10 बजे चलेगी। उन्होंने यात्रियों से स्टेशन पहुंचने से पहले हेल्पलाइन नंबर और एनटीईएस एप के माध्यम से जानकारी लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed