{"_id":"5dee0ec68ebc3e1bd34e84a8","slug":"trains-late-due-to-fog-in-northwestern-state-up-news-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः रेल यातायात पर दिख रहा कोहरे का असर, धीमी हुई गाड़ियों की 'रफ्तार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः रेल यातायात पर दिख रहा कोहरे का असर, धीमी हुई गाड़ियों की 'रफ्तार'
Mon, 09 Dec 2019 02:38 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Mon, 09 Dec 2019 02:38 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर पश्चिमी राज्यों पर छाई कोहरे की घनी चादर का असर रेल यातायात पर पड़ा है। दिल्ली-भोपाल, जयपुर-आगरा, कोटा-आगरा रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो गई। रविवार को अलग-अलग रूट की 16 ट्रेनें देरी से आगरा आईं। ट्रेनों के लेट होने के कारण रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को सर्दी में इंतजार करना पड़ा।
भोपाल-दिल्ली रूट पर चलने वाली महाकौशल एक्सप्रेस 3.30 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 50 मिनट, तिरुकुरल एक्सप्रेस 1:20 घंटे, उत्कल एक्सप्रेस 40 मिनट, हीराकुंड एक्सप्रेस 30 मिनट, अमृतसर एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से आई। दिल्ली से ग्वालियर ट्रैक पर उत्कल एक्सप्रेस 1:30 घंटा, पातालकोट एक्सप्रेस 40 मिनट, महाकौशल एक्सप्रेस 45 मिनट, श्रीधाम एक्सप्रेस 20 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस 20 मिनट देरी से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची। जयपुर-आगरा के बीच संचालित गुवाहाटी बीकानेर एक्सप्रेस आगरा फोर्ट स्टेशन पर 1:30 घंटा देरी से पहुंची, वहीं हावड़ा जयपुर एक घंटे और सियालदाह एक्सप्रेस 45 मिनट देरी से आई।

दिसंबर में लंबी दूरी की ट्रेनों में लंबी वेटिंग और नो रूम की स्थिति है। कानपुर के गोविंदपुरी-भीमसेन रेल खंड पर इंटरलॉकिंग के कार्य के कारण आगरा कैंट-लखनऊ इंटरसिटी समेत इस रूट की 75 ट्रेनें निरस्त हैं।
कानपुर-लखनऊ के मध्य 10 पैसेंजर ट्रेनें भी कोहरे के कारण निरस्त चल रही हैं। ऐसे में यात्रियों का इस माह ट्रेनों का सफर मुश्किल भरा हो गया है।तमिलनाडु एक्सप्रेस में 10 से 15 दिसंबर तक स्लीपर में वेटिंग 102 तक है, वहीं थर्ड एसी में रिग्रेट की स्थिति है। सचखंड एक्सप्रेस (अमृतसर-नांदेड़) में 13 जनवरी तक स्लीपर में जगह नहीं है। स्लीपर में वेटिंग 100 से ज्यादा है।
सेकेंड एसी और फर्स्ट एसी में भी आरक्षित सीट नहीं है। पंजाब मेल में भी वेटिंग की लंबी कतार है। मंगला लक्षद्वीप एक्सप्रेस में अगले सप्ताह तक आरक्षित सीट मिलना मुश्किल है। 10, 11, 12 दिसंबर में रिग्रेट और 13, 14, 15 दिसंबर में वेटिंग है।