फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   trains affected after sampoorna kranti express derailed in ghaziabad

गाजियाबाद में संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस डिरेल होने से रेल यातायात ठप, ये ट्रेनें हुईं प्रभावित

Sat, 09 Jun 2018 10:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला टूंडला (फिरोजाबाद) Updated Sat, 09 Jun 2018 10:18 PM IST
विज्ञापन
trains affected after sampoorna kranti express derailed in ghaziabad
संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस पटरी से उतरी
दिल्ली रेलमार्ग पर गाजियाबाद स्टेशन के समीप संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस की एलएलआर/गार्ड बोगी के डिरेल हो जाने से डाउन लाइन का रेल यातायात बाधित हो गया। कई ट्रेनों लेट होने के कारण टूंडला स्टेशन पर रेल यात्री परेशान रहे। 
विज्ञापन

 
नई दिल्ली से चलकर पटना जा रही 12394 संपूर्णक्रांति एक्सप्रेस शनिवार शाम गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से निकली, तभी उसकी एलएलआर/गार्ड बोगी पटरी से उतर गई। इसके कारण पीछे आ रहीं ट्रेनों को जहां तहां रुकवा दिया गया। 
विज्ञापन


टूंडला स्टेशन से गुजरने वाली कई ट्रेनें प्रभावित हुई। इसके कारण स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बैठे रेलयात्री परेशान रहे। रेल अधिकारियों ने बताया कि मौके पर पहुंची टीमें डाउन लाइन क्लीयर करने में जुटी रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्वा एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्स्प्रेस, कैफियत एक्सप्रेस, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, सवर्ण जयंती एक्सप्रेस, लखनऊ-नई दिल्ली शताब्दी एक्स्प्रेस, सियाल्दाह एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस के साथ नई दिल्ली-खुर्जा ईएमयू, नई दिल्ली-अलीगढ़ इएमयू, नई दिल्ली-हाथरस ईएमयू आदि सहित अन्य ट्रेनें प्रभावित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed