{"_id":"5f080b818ebc3e74a86cb8ca","slug":"trainees-doctors-on-strike-in-sn-medical-college-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में हड़ताल पर गए एसएन मेडिकल कॉलेज के 135 प्रशिक्षु चिकित्सक, यह है वजह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना काल में हड़ताल पर गए एसएन मेडिकल कॉलेज के 135 प्रशिक्षु चिकित्सक, यह है वजह
Fri, 10 Jul 2020 12:02 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:02 PM IST
सार
- प्राचार्य को ज्ञापन दिया, कोरोना मरीजों के उपचार सहित चिकित्सकीय कार्य होंगे प्रभावित
- प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों में कार्य बहिष्कार, साढ़े सात हजार रुपये मिलता है मानदेय
विज्ञापन
प्रदर्शन करते हड़ताली प्रशिक्षु डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानदेय न बढ़ाने पर आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज के 130 प्रशिक्षु चिकित्सक हड़ताल पर चले गए हैं। प्रशिक्षु चिकित्सकों ने शुक्रवार को अपनी मांग को लेकर पुस्तकालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। इससे पूर्व गुरुवार को इन्होंने प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर मानदेय बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज में 135 प्रशिक्षु चिकित्सक हैं। इनको मानदेय के तौर पर 250 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से 7500 रुपये मानदेय प्रति महीने मिलता है। दूसरे राज्यों में 23 से 32 हजार रुपये तक मिल रहे हैं। लंबे समय से मानदेय बढ़ाने की मांग करने पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
ऐसे में प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेजों में प्रशिक्षु चिकित्सकों ने हड़ताल शुरू कर दी है। एसएन कॉलेज के प्रशिक्षु चिकित्सक प्राचार्य को ज्ञापन देकर हड़ताल पर चले गए हैं। इनकी मांग है कि जब तक मानदेय 23,500 रुपये नहीं किया जाता है कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। हड़ताल से कोरोना वायरस के मरीजों के उपचार समेत अन्य चिकित्सकीय कार्य प्रभावित होंगे।
विज्ञापन
शासन तक पहुंचाई मांग
प्राचार्य डॉ. संजय काला ने बताया कि प्रशिक्षु डॉक्टरों की मानदेय बढ़ाने की मांग को शासन तक पहुंचा दिया है। उनसे एक सप्ताह का समय मांगा है, वो मान भी गए थे। यदि अब वो हड़ताल पर चले गए हैं तो कोरोना वायरस जैसी महामारी के दौर में ऐसा न करने की अपील करता हूं।
ट्राएज ओपीडी-वार्ड में दे रहे हैं ड्यूटी, कार्य होगा प्रभावित
प्रशिक्षु डॉक्टर स्त्री रोग विभाग, सर्जरी, हड्डी रोग, मेडिसिन, पैथोलॉजी समेत सभी विभागों के वार्ड में ड्यूटी दे रहे हैं। इनमें अधिकांश की ड्यूटी एसएन इमरजेंसी में ट्राएज ओपीडी में है। यहां मरीजों की स्क्रीनिंग करते हैं। कोविड कंट्रोल रूम में भी प्रशिक्षु चिकित्सक सेवाएं दे रहे हैं। इस तरह से इनके हड़ताल पर जाने से चिकित्सकीय कार्य प्रभावित होगा।
हड़ताल न करें, विरोध प्रदर्शन करें: डॉ. संदीप राय
एसएन मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. संदीप राय ने प्रशिक्षु चिकित्सकों से अपील की है कि कोरोना वायरस के इस दौर में हड़ताल न करें, यह गैर कानूनी है। वो अपनी मांगों के लिए प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन कर सकते हैं। उनकी मांगों को कॉलेज प्रशासन ने शासन तक पहुंचा दिया है।