{"_id":"5e1d5e8a8ebc3e87cd19513b","slug":"train-ticket-can-be-confirmed-after-preparing-reservation-chart","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबर: ट्रेन रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद भी करा सकेंगे सीट कन्फर्म, रेलवे ने शुरू की यह सुविधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबर: ट्रेन रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद भी करा सकेंगे सीट कन्फर्म, रेलवे ने शुरू की यह सुविधा
Tue, 14 Jan 2020 06:07 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 14 Jan 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में आरक्षण चार्ट तैयार होने के बाद सीट कन्फर्म नहीं होने पर यात्री आस छोड़ देते हैं और कई दफा टिकट कैंसल करवाते हैं। लेकिन रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट को ऑनलाइन दिखाना शुरू कर दिया है। यात्री अब रिजर्वेशन चार्ट बनने के बाद खाली, बुक्ड और आंशिक रूप से बुक्ड बर्थ की जानकारी इसके जरिए ले सकते हैं।
अब चार्ट बनने के बाद भी आपको कन्फर्म सीट मिल सकती है। पहला चार्ट ट्रेन रवाना होने के चार घंटे पहले बनता है, जबकि दूसरा चार्ट आधा घंटा पहले बनता है। पहला रिजर्वेशन चार्ट ट्रेन खुलने के चार घंटे पहले ऑनलाइन देखा जा सकता है।
दूसरे चार्ट को ट्रेन प्रस्थान करने के आधे घंटे पहले देखा जा सकता है। दूसरे चार्ट में सीटों के आवंटन में बदलाव प्रदर्शित होगा। नया फीचर आईआरसीटीसी के ई-टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म के वेब तथा मोबाइल दोनों ही वर्जन पर उपलब्ध होगा।

नए इंटरफेस में इंडियन रेलवे की आरक्षित ट्रेन में इस्तेमाल होने वाले सभी नौ श्रेणियों का लेआउट नजर आएगा। आगरा मंडल के डीसीएम एसके श्रीवास्तव ने बताया कि चार्ट तैयार होने के बाद सीट खाली होने पर अभी तक टीसी सीट आवंटित करते हैं।
इसे आप इस तरह देख सकते हैं
- आईआरसीटीसी वेबसाइट में लॉगइन करें, जिसमें चार्ट्स/वैकेंसी देखने का एक नया विकल्प नजर आएगा। आप जैसे ही उस पर क्लिक करेंगे, एक नया वेबपेज खुलेगा।
- इसमें आपको यात्रा का विवरण, ट्रेन नंबर, यात्रा की तिथि तथा बोर्डिंग स्टेशन देने की जरूरत होगी। ये सारे विवरण डालने के बाद गेट ट्रेन चार्ट ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब आप रिजर्वेशन चार्ट भी देख सकेंगे।
- श्रेणी तथा कोच आधार पर खाली सीटों को देख सकते हैं।
- लेआउट देखने के लिए आप कोच नंबर पर क्लिक कर सकते हैं।