फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   train stopage

रेल यात्रियों को राहतः टूंडला में दिया इन सुपरफास्ट गाड़ियों को ठहराव

Fri, 27 Sep 2019 11:13 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:13 AM IST
विज्ञापन
train stopage
रेलवे स्टेशन व यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रद्द की गईं सात ट्रेनों के स्थान पर दूसरी ट्रेनों के अस्थायी ठहराव दिए हैं। यात्रियों को 20 अक्टूबर तक ये सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


टूंडला रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते ट्रेनों का रेलट्रैक पर दबाव कम करने के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दिन में चलने वाली इंटरसिटी, तूफान और गोमती एक्सप्रेस से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने इन ट्रेनों के स्थान पर कुछ सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव दिए हैं।
विज्ञापन


इन ट्रेनों का किया ठहराव
हटिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को रविवार के अतिरिक्त अन्य दिनों में रूरा, फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद एवं टूंडला में 12419 गोमती एक्सप्रेस के स्थान पर, 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को फफूंद, झींझक रेलवे स्टेशनों पर 12180 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्थान पर, 12947 अहमदाबाद-पटना को मंगलवार, गुरुवार, 15631 बाड़मेर -गुवाहाटी को सोमवार, बुधवार, 15635 ओखा-गुवाहाटी को शनिवार एवं 12368 नई दिल्ली-भागलपुर एक्सप्रेस को शुक्रवार के दिन इटावा, झींझक रेलवे स्टेशनों पर 12420 गोमती एक्सप्रेस एवं 13008 तूफान एक्सप्रेस के स्थान पर ठहराव दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


26 सितंबर से 20 अक्टूबर तक अस्थायी रूप से इन ट्रेनों का ठहराव दिया है। इससे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य भी सुचारु रूप से चल सकेगा तथा यात्रियों को भी परेशानी नहीं होगी। यात्री इन ट्रेनों में सफर कर सकते हैं। अमित मालवीय, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed