फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Train operations disrupted after cattle strayed onto tracks in agra

हादसा टला: ट्रेन के पहियों में फंसा मवेशी, ड्राइवर ने लगाए इमरजेंसी ब्रेक; 50 मिनट तक ठप रहा ट्रेनों का संचालन

Mon, 21 Sep 2026 09:10 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Mon, 21 Sep 2026 09:10 PM IST
सार

एक मवेशी सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आ गया। मवेशी पहियों के नीचे फंस गया। चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। इसके बाद करीब 50 मिनट तक ट्रेनों का संचालन ठप रहा।

विज्ञापन
Train operations disrupted after cattle strayed onto tracks in agra
ट्रेन - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

आगरा-इटावा रेल मार्ग पर सोमवार को एक बड़ा रेल हादसा बच गया। शमसाबाद टाउन स्टेशन के पास एक सुपरफास्ट ट्रेन के पहिए में मवेशी फंस जाने से ट्रेन करीब 50 मिनट तक ट्रैक पर खड़ी रही। इस दौरान गर्मी में यात्रियों, विशेषकर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन


मऊ से प्रतापनगर जा रही स्पेशल सुपरफास्ट ट्रेन संख्या 09196 सोमवार को दोपहर 2:45 बजे शमसाबाद टाउन स्टेशन से एक किलोमीटर दूर इटावा-भांडई ट्रैक पर 1349/12 किलोमीटर के पास से गुजर रही थी। तभी एक मवेशी ट्रेन की चपेट में आ गया। मवेशी पहियों के नीचे फंस गया। चालक ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। 
विज्ञापन


ट्रेन के रुकते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गैंगमैन की टीम को बुलाया गया। काफी मशक्कत के बाद मवेशी को पहिए से बाहर निकाला गया और ट्रैक को साफ किया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 50 मिनट खड़ी रही। दोपहर 3:45 बजे ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया जा सका। रेलवे ने ट्रैक पर मवेशियों के आने के संबंध में जांच शुरू कर दी है। इस बारे में आगरा रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि इटावा-भांडई ट्रैक पर शमसाबाद के पास एक मवेशी पहिए में फंस गया था। ट्रेन 50 मिनट के बाद रवाना हो सकी। रेलवे ने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed